28 फरवरी तक शिक्षकों की एन पी एस मे जमा धन राशि हो जी पी एफ में मयब्याज ट्रांसफर : ओम प्रकाश त्रिपाठी
लखनऊ , 21 फरवरी, राज्य निधि से सहायता प्राप्त गैरसरकारी माध्यमिक शिक्षण संस्थानों में बीते २८ मार्च २००५ के पूर्व हुए विज्ञापन शर्तों के मुताबित पुरानी पेंशन योजना से अच्छादित शिक्षकों के एन पी एस खाते मे जमा धन राशि को २८ फरवरी तक उनके सा मान्य भविष्य निधि खाते में कटौती की समग्र धन राशि ब्याज सहित जमा कर दिये जाने के आदेश के बाद भी विभाग द्वारा इस मामले मे लचर प्रक्रिया अपनाये जाने की ओ र उ प्र माध्य मिक शिक्षक संघ पांडेय गुट ने शासन का ध्यान आकृष्ट किया है।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार सिंह पटेल एवं संगठन प्रवक्ता ओंम प्रकाश त्रिपाठी ने आज यहाँ जारी अप नी प्रेस रिलीज मे बताया कि इस प्रक्रिया में हिला हवाली किये जाने पर प्रदेश मंत्री मंडल को बीते ३० जून २०२५ तक की सीमा को २८ फरवरी तक बढ़ने का निर्णय लेना प डा है।
शिक्षक नेताओ ने इस ओर सूबे की योगी आदित्यनाथ जी की सरकार एवं अपर मुख्य सचिव पार्थ सार थी सेन शर्मा जी का विक्टिगत ध्यान आकृष्ट कर प्राथमि कता के आधार पर निर्णय को अमल में लाये जाने की पुरजोर मांग की की है।
