binary comment

- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के उपाध्यक्ष व प्रवक्ता डॉ आर पी मिश्र ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कई वर्षों से शिक्षकों के लिए निशुल्क चिकित्सा सुविधा की मांग अपने मांग पत्रों में और धरनो के माध्यम से मुख्यमंत्री जी को समय-समय पर ज्ञापनों से निशुल्क चिकित्सा सुविधा की मांग करता रहा है.
- शर्मा गुट ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की शिक्षकों को कैस लेस चिकित्सा सुबिधा की घोषणा का किया स्वागत
लखनऊ, 5 सितंबर l यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में शिक्षक दिवस के मौके पर प्रदेश के शिक्षकों के लिए बड़ी घोषणा की है। घोषणा के अनुसार अब सभी शिक्षकों को कैशलैस इलाज की सुविधा मिलेगी। प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, वित्त पोषित विद्यालयों के सभी शिक्षकों को यह सुविधा मिलेगी। कैशलेस से शिक्षा मित्र, अनुदेशक और रसोइयों को भी जोड़ा जाएगा।
9 लाख परिवारों को फायदा होगा
इस फैसले से यूपी के 9 लाख परिवारों को फायदा होगा। सीएम ने कहा कि उनकी सेवा को देखते हुए सरकार ने उनके स्वास्थ्य को लेकर यह ऐतिहासिक फैसला लिया है। सीएम योगी ने इसके बाद ये भी कहा कि आने वाले समय में शिक्षा मित्र और अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाने के लिए कमेटी भी गठित कर दी गई है। कमेटी की रिपोर्ट जल्द आने वाली है, जिसके बाद उनका मानदेय बढ़ा दिया जाएगा।
शिक्षक संघ ने किया स्वागत
प्रदेश के सीएम योगी के फैसले का शिक्षकों और शिक्षा से जुड़े विभिन्न संगठनों ने स्वागत किया है। उनका मानना है कि लंबे समय से शिक्षकों की सबसे बड़ी चिंता उनके स्वास्थ्य खर्च को लेकर थी, लेकिन अब सरकार की इस पहल से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के उपाध्यक्ष डॉ आर पी मिश्र ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कई वर्षों से शिक्षकों के लिए निशुल्क चिकित्सा सुविधा की मांग अपने मांग पत्रों में और धरनो के माध्यम से मुख्यमंत्री जी को समय-समय पर ज्ञापनों से निशुल्क चिकित्सा सुविधा की मांग करता रहा है.
आज शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षकों की बहु प्रतीक्षित मांग में निशुल्क चिकित्सा सुविधा की घोषणा की है . इसके लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी, विधान परिषद में शिक्षक दल के नेता ध्रुव कुमार त्रिपाठी, संगठन के उपाध्यक्ष डॉ आर पी मिश्र, महामंत्री श्री नरेंद्र कुमार वर्मा ने माननीय मुख्यमंत्री के प्रति आभार और धन्यवाद ज्ञापित किया है
Trending Video
