
लखनऊ, 22 दिसंबर,campussamachar.com, उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट ) के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह पटेल ने आज तदर्थ शिक्षक की बहाली, कार्यवाहक संस्था प्रधानो का अनुमोदन एवं वेतन भुगतान के साथ साथ शिक्षक की नियम के अंतर्गत पदोन्नति तथा पुरानी पेंशन की बहाली के प्रति अपनी व संगठन की प्रतिबद्ध ता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि माध्यमिक शिक्षा में अब तक सिटीजन चार्टर न लागू करने की वजह से भ्रष्टाचार चरम पर है। इसे उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट ) विलकुल बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने इस ओर सरकार व विभाग का ध्यान आकर्षित किया है। और लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान की माँग की है
उल्लेखनीय है कि उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट का प्रदेशिक् अधिवेशन 17,18,19 दिसम्बर को पटेल धर्मशाला शिवपुर, विंध्याचल धाम में संपन हुआ है . इसी प्रदेशिक् अधिवेशन में डॉ जितेंद्र सिंह पटेल को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है . इनके साथ शैलेंद्र द्विवेदी कार्यवाहक अध्यक्ष, आशीष कुमार सिंह महा मंत्री एवं नंद कुमार मिश्र कोषाध्यक्ष घोषित हुए हैं ।
