CM, Yogi Adityanath

- शिक्षक नेताओ ने कहा कि मुख्यमंत्री आदित्य नाथ जी ने कल शिक्षकों के मामले में यह घोषणा कर सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन जी को सही मायने में अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किया है। यह एक अत्यंत ही सराहनीय एवं स्वागत योग्य कदम है।
लखनऊ, 6 सितंबर। उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ ( पांडेय गुट ) ने जहाँ एक ओर कल शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर लोक भवन में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षको को कैस्लेस चिकित्सा सुविधा की बहुप्रतीक्षित माँग पूरा करने की घोषणा का हार्दिक स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री जी को संगठन की ओर से बधाई दी है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश के सभी सेवानिवृत शिक्षकों को भी घोषित सुविधा से आच्छादित किये जाने की माँग की है।
संघ के प्रादेशिक अध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह पटेल एवं उपाध्यक्ष व संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि इस माँग को अपने विगत संघर्षो के मध्यम से साकार स्वरूप तक पहुँचाने में सेवानिवृत सभी शिक्षकों का बहुत योगदान है। शिक्षक नेताओ ने कहा कि मुख्यमंत्री आदित्य नाथ जी ने कल शिक्षकों के मामले में यह घोषणा कर देश के प्रथम उप राष्ट्र पति एवं दूसरे राष्ट्रपति की शिक्षकों के प्रति उनके मन में सम्मान की भावनाओ पूरा कर सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन जी को सही मायने में अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किया है। यह एक अत्यंत ही सराहनीय एवं स्वागत योग्य कदम है।
CM ने शिक्षक दिवस पर की थी घोषणा
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में शिक्षक दिवस के मौके पर प्रदेश के शिक्षकों के लिए बड़ी घोषणा की थी । घोषणा के अनुसार अब सभी शिक्षकों को कैशलैस इलाज की सुविधा मिलेगी। प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, वित्त पोषित विद्यालयों के सभी शिक्षकों को यह सुविधा मिलेगी। कैशलेस से शिक्षा मित्र, अनुदेशक और रसोइयों को भी जोड़ा जाएगा।
trending video
