शिक्षक नेताओ ने इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर जारी आदेशों को मूर्ति रूप प्रदान करने की माँग की है जिससे शिक्षकों को उनका अपना जायज हक प्राप्त हो सके।
लखनऊ , 28 जून 2025, campusamachar.com, उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट ने तीस दिसंबर दो हजार के पूर्व नियुक्त कार्यरत तदर्थ शिक्षकों को हाई कोर्ट से सर्वोच्च न्यायालय तक के अनेकानेक स्पष्ट आदेशों एवं शासन के निर्देशों के बाद भी लगभग दो हजार तीन सौ तदर्थ शिक्षकों का उत्पीड़न किये जाने पर अत्यंत गहरी नाराजगी जाहिर की है। संघ के प्रादेशिक अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार सिंह पटेल एवं संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने शिक्षकों के रोजी रोटी से जुड़े इस संवेदनशील मामले की ओर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का व्यक्तिगत ध्यान आकर्षित करते हुए हस्तक्षेप करने की माँग की है।

शिक्षक नेताओ ने बताया कि शिक्षा अधिकारियों द्वारा लगातार किये जा रहे उत्पीड़न के खिलाफ गहरा रोष व्यक्त किया है। संगठन ने इस मामले को लेकर आगामी, 6 जुलाई को राज्य परिषद की सूबे की राजधानी लखनऊ में बुलाई गई है। बैठक की अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार सिंह पटेल के नेतृत्व में आहूत इस बैठक में शिक्षा अधिकारियों के मनमाने रवैये व तानाशाही के खिलाफ निर्णायक संघर्ष की रणनीति घोषित की जायेगी।
शिक्षक नेताओ ने कहा कि शिक्षा सेवा आयोग गठन के लगभग ढाई साल बीत जाने के बाद भी सेवा नियमावली तक न बनाये जाने एवं शिक्षकों की सेवा सुरक्षा के साथ खिलवाड किये जाने को लेकर सरकार के प्रति शिक्षकों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि न तो शिक्षकों की पदोन्नतियां ही हो रही हैं और न ही कार्यवाहक संस्था प्रधानो को नियमा नुसार पद का वेतन ही भुगतान किया जा रहा है।
शिक्षक नेताओ ने इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर जारी आदेशों को मूर्ति रूप प्रदान करने की माँग की है जिससे शिक्षकों को उनका अपना जायज हक प्राप्त हो सके।
