- भाई बहन के अटूट प्रेम के पवित्र वंधन का तौहार रक्षाबंधन पर शिक्षक /शिक्षिकाओ व कर्मचारियो को किया जाए वेतन भुगतान: डॉ जितेंद्र सिंह पटेल
लखनऊ । उ प्र माध्य मिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट ) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का व्यक्तिगत ध्यान आकृष्ट करते हुए भाई बहनों का पावन त्यौहार रक्षाबंधन के अवसर पर सभी वेतनभोगी शिक्षक/ शिक्षि काओ एवं कर्मचारियो को वेतन भुगतान सुनिश्चित कराये जाने की मांग की है।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार सिंह पटेल, उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रवक्ता ओ पी त्रिपाठी , महामंत्री आशीष कुमार सिंह एवं संयुक्त मंत्री मिथिलेश कुमार पांडेय ने आज यहाँ जारी अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में इस पवित्र त्यौहार का पर्व सभी के लिए एक महत्वपूर्ण त्यौहार है। साथ ही सभी लोग इसे बड़े ही हर्षोल्लास से मनाते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस ओर प्रभावी करवाई करा कर इस अवसर पर वेतन भुगतान कराये जाने की मांग की है।
यह भी पढ़ें
