- संगठन ने की भारी संख्या में शिक्षा भवन पर पहुँचने की अपील
लखनऊ , 06 अगस्त , माध्यमिक शिक्षक संघ (पाण्डेय गुट ) के नेताओं ने आज के प्रमुख विद्यालय डी ए वी, नवयुग, बालिका विद्यालय, सोहन लाल, सोहन लाल बालिका इ का, हनुमान गर्ल्स, लक्ष्मी भगवती, वैदिक कन्या वि इ का महाराजा अग्रसेन इ कॉलेज लखनऊ मे सघन दौरा कर व्यापक संपर्क किया गया।

पांडेय गुट के प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि शासन स्तर पर लंबित अपनी पंद्रह सूत्रीय मांगो को लेकर उ प्र माध्य मिक शिक्षक संघ के बैनर तले कल जिला इकाई लखनऊ शिक्षा भवन स्थित जि वि निरीक्षक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर सूबे की योगी आदित्यनाथ सरकार का ध्यान आकृष्ट करेगें। इस अवसर पर संगठन की ओर से जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी को संबोधित मांगो का ज्ञापन अपराह्न ३.०० बजे प्रेषित किया जायेगा।

संघ के पदाधिकारियों ने शिक्षकों के नाम जारी एक अपील मे अपनी अपनी इकाइयों से अधिक से अधिक संख्या में अपनी सह भागिता सुनिश्चत किये जाने का आह्वान किया है।
समय : 07 अगस्त , दोपहर एक बजे से चार बजे तक।
ज्ञापन एवं प्रमुख संबो धन अपराह्न तीन से चार बजे तक।
स्थान : शिक्षा भवन लखनऊ

