- OPS से अच्छादित शिक्षकों के GPF खाते में अभी तक NPS में जमा धन राशि मय ब्याज के न हो सका ट्रांसफर, अधिकारी करें तत्काल हस्तक्षेप : डॉ जितेंद्र कुमार सिंह पटेल
- शिक्षा अधिकारियों की हठधर्मिता के चलते बार- बार प्रदेश मंत्रिमंडल तक निर्णय के लिए विवश हो रही योगी आदित्यनाथ सरकार : ओम प्रकाश त्रिपाठी
लखनऊ 30 मई। राज्य निधि से सहायता प्राप्त गैर सरकारी माध्यमिक शिक्षण संस्थानों में बीते २८ मार्च २००५ के पूर्व हुए विज्ञापन शर्तों के मुताबित पुरानी पेंशन योजना से अच्छादित शिक्षकों के NPS खाते मे जमा धन राशि को २८ फरवरी तक उनके सा मान्य भविष्य निधि खाते में कटौती की समग्र धन राशि ब्याज सहित जमा कर दिये जाने के आदेश के बाद भी विभाग द्वारा इस मामले मे लचर प्रक्रिया अपनाये जाने की वज़ह से आज तक नहीं जमा हो सका है।
उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट ने शासन का ध्यान आकृष्ट कर इस मामले मे तत्काल अपर मुख्य सचिव मा शिक्षा उ प्र शासन से हस्तक्षेप किये जाने की मांग की है। साथ ही साथ NPS खाते मे जमा धन राशि यथाशीघ्र शिक्षकों के GPF खाते में ब्याज सहित जमा सुनि श्चित कराये जाने की पुरजोर मांग की है।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार सिंह पटेल एवं संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी, महामंत्री आशीष कुमार सिंह एवं संयुक्त मंत्री मिथिलेश कुमार पांडेय ने आज यहाँ जारी अप नी प्रेस रिलीज मे बताया कि इस प्रक्रिया में हीलाहवाली किये जाने पर प्रदेश मंत्रीमंडल को बीते ३० जून २०२५ तक की सीमा को २८ फरवरी 2026तक बढ़ने का निर्णय लेना पडा है। इसके बाद भी अभी तक धनराशि का शिक्षकों के GPF खाते में जमा न किया जाना अत्यंत ही घोर आपत्तिजनक स्थिति ही नहीं , अधिका रियों की सेवा आचरण नि यमा व ली के भी सर्वथा विपरीत है।
शिक्षक नेताओ ने इस अति संवेदनशील मामले मे मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवं अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा का व्यक्तिगत ध्यान आकृष्ट कर शीघ्र हीशिक्ष कों के NPS खाते में जमा धन राशि को उनके GPF खाते में ब्याज सहित गणना कर जमा करने की मांग को दोहरा या है। शिक्षक नेताओ ने इस ओर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवं अपर मुख्य सचिव पार्थसारथी सेन शर्मा का व्यक्तिगत ध्यान आकृष्ट कर प्राथमिकता के आधार पर निर्णय को अमल में लाये जाने की पुरजोर मांग की की है।
