
- आउटसोर्सिंग से विधिवत सृजित पदों पर नितांत अस्थाई नियुक्ति प्रक्रिया का पांडेय गुट कभी नहीं रहा हिमायती स्थाई रूप से हो नियुक्ति
- आउट सोर्सिंग से सृजित रिक्त पदों पर हो रही नितांत अ स्थाई नियुक्ति प्रक्रिया अधिनिय मि त व्यवस्था के सर्वथा विपरीत- डॉ जितेंद्र सिंह पटेल
- निश्चित मान दे य पर नियुक्ति समान कार्य के लिए समान वेतन सिद्धांतों का खुला उल्लंघन – ओम प्रकाश त्रिपाठी
लखनऊ, 25 अगस्त , प्रदेश के सहायता प्राप्त आशासकीय माध्यमिक शिक्षण संस्थानों में स्थाई रूप से सृजित रिक्त पदों पर स्थाई नियुक्ति न कर विभाग द्वारा आउट सोर्सिंग से नितांत अस्थाई रूप से भरे जाने पर उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट ने कड़ी आपत्ति व्यक्त की है l संघ के प्रादेशिक अध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह पटेल एवं संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने रिक्त समूह घ के पदों पूर्व वत स्थाई रूप से भरे जाने की ओर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से हस्तक्षेप करने की माँग की है l

शिक्षक नेताओ ने कहा कि अस्थाई रूप से नियुक्त कर्मचारियों से इंटर कॉलेजों में रिक्त प्रयोग शाला सहायको का कार्य लिए जाने मे तकनीकी कठिनाईयों की परेशानी उभर कर सामने परिलक्षित हो रही है l यह बात तय है कि विगत पंद्रह वर्षो से समूह घ में स्थाई रूप से रिक्त पदों के सापेक्ष नियुक्ति यां न होने से संस्थाओं में कार्य बुरी तरह से प्रभावित हो रहे थे l जिसके फलस्वरूप शिक्षण कार्यो के विधिवत संचालन में कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है l इसके चलते शैक्षिक गुणवत्ता प्रभावित हो रही है l
शिक्षक नेताओ ने कहा कि संगठन का साफतौर पर मानना है कि शिक्षा के साथ हो रहे खिलवाड पर तत्काल रोक लगाई जाये l विना स्थाई रूप से रिक्त पदों पर स्थाई रूप से नियुक्ति किये शैक्षिक गुणवत्ता मे विकास की परिकल्पना साकार नहीं हो सकता हैं l उन्होंने इन शिक्षण संस्थानों में रिक्त शैक्षिक एवं गैर शैक्षिक दोनों पदों को स्थाई नियुक्ति प्रक्रिया अपना कर भरे जाने की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने की पुर जोर माँग की है.
जरुर देखें – lucknow viral video
