
- शिक्षा मंत्री की मुख्यमंत्री जी से हुईं सकारात्मक वार्ता के पश्चात की उन्होंने घोषणा : डॉ जितेंद्र सिंह पटेल
- आफलाइन ट्रांसफर आदेश पर शिक्षामंत्री का प्रयास संगठन के सकारातमक संघर्षो का प्रतिफल: ओम प्रकाश त्रिपाठी
लखनऊ, 07 अक्तूबर , उप्र माध्य मिक शिक्षक संघ ( पांडेय गुट ) ने लगातार निदेशालय स्तर पर लंबित शिक्षकों की आफलाइन स्थानांतरण आदेश जारी किये जाने की ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का ध्यान आकृष्ट करता चला आ रहा है। इस दिशा में शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने हस्तक्षेप कर मुख्यमंत्री जी से वार्ता की उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ तौर पर कहा कि दीपावली के आ स पास लंबित आफ लाइन स्थाना न्तरंन् आदेश जारी कर दिया जायेगा।
उक्त जानका री संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह पटेल, महामंत्री आशीष कुमार सिंह एवं संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने आज जारी अपने एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में दी है। उन्होंने कहा कि विगत सात जून को जारी आनलाइन स्थानांतरण होने के जारी आदेश के बाद इसके पूर्व के सारी विधिक प्रक्रिया को पूरा करने के बावजूद आफलाइन स्थाना न्तरंण का मामला निदेशालय स्तर पर लंबित पड़ रहा। इस समस्या को लेकर संगठन ने अपने दो चरणों के संघर्ष के माध्यम् से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को संबोधित मांगो का ज्ञापन सौंप कर प्रभावी कार्यवाही किये जाने की मांग की है।
शिक्षक नेताओ ने शिक्षामंत्री जी के इस मामले मे की गयी पहल को सकरात् मक पहल की शुरुवात बताते हुए निदेशालय स्तर पर बहु प्रतीक्षित शिक्षकों की आफ लाईंन ट्रांसफर आदेश घोषणानुसार दीपावली पर जारी करा कर शिक्षकों के इस समस्या से मुक्ति प्रदान कराये जाने की मांग की है।
viral video
