लखनऊ . भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हरीश द्विवेदी ( Harish Dwivedi) के लखनऊ आगमन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी चल रही है . बस्ती के दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने हाल ही में घोषित राष्ट्रीय कार्य समिति में महामंत्री पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है. विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता के रूप में राजनीतिक और सामाजिक कार्यों का सफ़र शुरू कर भाजपा में विभिन्न पदों पर बाद भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर पहुंचना द्विवेदी के समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह की बात है .
जानकारी के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी ( Harish Dwivedi:) 30 अगस्त को सुबह 10:00 बजे चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट लखनऊ पर उतरेंगे और फिर वहीं से स्वागत का दौर शुरू होगा. शहीद पथ पर स्वागत , इसके बाद ऑपोजिट लुलु मॉल के पास स्वागत की तैयारी की गई है . इसके साथ ही अर्जुन गंज और वीवीआईपी गेस्ट हाउस में स्वागत की जोरदार तैयारी चल रही है .
वीवीआईपी गेस्ट हाउस के बाद हरीश द्विवेदी ( Harish Dwivedi:) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पधारेंगे और कार्यकर्ताओं, संगठन, पदाधिकारी और शुभचिंतकों से भेंट करेंगे. भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ-साथ प्रदेश पदाधिकारी भी हरीश द्विवेदी के स्वागत को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए अभी से प्रयास में जुट गए हैं , उनके स्वागत में जगह-जगह होडिंग्स, बैनर्स लगाने के लिए स्थान चिन्हित किया जा रहे हैं और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी दी जा रही हैं.

हरीश ( Harish Dwivedi:) फिलहाल असम के प्रभारी थे और बीते दिनों उन्हें राजस्थान निकाय चुनाव के लिए भी प्रभारी नियुक्त किया गया था. साल 1998 में उन्होंने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में MA की डिग्री प्राप्त की थी. उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से 1991 में की थी. इस दौरान उन्होंने संगठन में कई जिम्मेदारियां निभाईं. हरीश उन नेताओं में से एक हैं, जिनका सफर ABVP से बीजेपी तक पूरा हुआ है.
दो बार रहे सांसद
साल 2014 में बस्ती से 16वीं लोकसभा का चुनाव लड़ा और जीत दर्ज कर पहली बार सांसद बने थे. इसके बाद साल 2019 में 17वीं लोकसभा में भी बीजेपी की टिकट से चुनाव लड़ जीत दर्ज कर दूसरी बार सांसद बने. वर्तमान में असम में बीजेपी के प्रभारी हैं. हरीश बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव भी रह चुके हैं. बीजेपी में रहते हुए हरीश ने विभिन्न पदों पर सेवाएं दी हैं. संसद की ऊर्जा संबंधी स्थायी समिति के सदस्य भी रहे हैं.हाल ही में राजस्थान में निकाय की जिम्मेदारी दी गयी है .
कई बड़े पदों पर किया काम
बीजेपी में रहते हुए उन्होंने साल 2014-2019 तक कोयला मंत्रालय के सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में काम किया. इसके अलावा सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी स्थायी समिति के सदस्य, वित्त संबंधी स्थायी समिति के सदस्य के तौर पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इसके अलावा साल 2021 में हरीश ने बिहार बीजेपी के सह-प्रभारी और बाद में प्रभारी की जिम्मेदारी निभाते हुए पार्टी की मजबूती के लिए काम किया है. अब साल 2024 से असम में वो बीजेपी के संगठन को जमीनी स्तर से मजबूत करने का काम कर रहे हैं.
