- पांडेय गुट ने दी शिक्ष कों को लागू स्वस्थ जीवन बीमा योजना को सौतेले व्यव्हार की संज्ञा : डॉ जितेंद्र कुमार सिंह पटेल
लखनऊ, 08 जुलाई। उ प्र माध्य मिक शिक्षक संघ ( पांडेय गुट ) ने सूबे के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी का व्यक्तिगत ध्यान आकृष्ट कर प्रदेश के सहायता प्राप्त आशास कीय माध्यमिक शिक्षण संस्थानों के शिक्षक एवं कर्मचारियो को राज्य कर्मियों की तरह ही पं दीनदयाल उपाध्याय कैश लेस चिकित्सा सुबिधा लागू किये जाने की मांग को दोहराया है।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार सिंह पटेल, उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ,महामंत्री आशीष सिंह एवं संयुक्त मंत्री मिथिलेश कुमार पांडेय ने शिक्षको को मुख्यमंत्री स्वस्थ जीवन बीमा योजना लागू करने को विभेदकारी एवं पक्षपूर्ण करार दिया है। उन्होंने कहा कि इसके पूर्व मे भी सरकारों ने मेडिक्लेम योजना लागू किया गया था जिसे सभी शिक्षक एक सिरे से अस्वीकार कर नकार दिया था। शिक्षक नेताओं ने इसे ऐडेड कालेज के शिक्षक शिक्षि काओ के साथ सौतेले व्यव्हार अपनाये जाने की संज्ञा दी है।

शिक्षक संघ पांडेय गुट ने कहा कि इस प्रकार के आदेश का भी पूर्व में लागू में मेंडीक्लेम योजना के समान ही हश्र होने की पूरी संभावना है। शिक्षक नेताओ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का इस भेद भाव पूर्ण चिकत्सा सुविधा के स्थान पर शिक्षकों के लिए लागू स्वास्थ बीमा योजना को समाप्त कर राज्य कर्मियों की तरह ही पं दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सा सुविधा लागू कर भेद भाव को समाप्त करने की पुर जोर मांग की है। उन्होंने कहा कि : विभाग के बड़े प्रयास के बाद भी लखनऊ में इसको आवेदन करने की संख्या अभी तक तीन अंको का आंकडा नहीं छू पाई है।
यह भी पढ़ें
