आजमगढ़ , 06 जुलाई , आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या ( Acharya Narendra Deva University of Agriculture & Technology Kumarganj ) के निर्देशों के अनुपालन में कृषि महाविद्यालय, कोटवा, आजमगढ़ में वन महोत्सव (1 जुलाई से 7 जुलाई) के अंतर्गत वृक्षारोपण अभियान का आयोजन विभिन जगह पर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अधिष्ठाता प्रोफेसर धीरेंद्र कुमार सिंह ने पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने अपने संबोधन में वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

Acharya Narendra Deva University of Agriculture & Technology Kumarganj : इस कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय द्वारा गोद लिए गांवों में भी वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया जाएगा। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण, हरित परिसर के निर्माण तथा लगाए गए पौधों की सुरक्षा एवं देखभाल का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम प्रकृति संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने तथा भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक पहल सिद्ध होगा ।
यह भी पढ़ें
