
लखनऊ. अटेवा-पेंशन बचाओ मंच, उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रहास सिंह ने बताया कि NMOPS के आह्वान पर 8 मार्च 2022 को अटेवा-पेंशन बचाओ मंच, उ0प्र0 द्वारा पूरे प्रदेश में अपराहन दो बजे अपने कार्यालय/विद्यालय के समक्ष हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा 3 मार्च को (NMOPS – नेशनल मूवमेंट फ़ॉर ओल्ड पेंशन स्कीम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पुरानी पेंशन बहाली के लिये किये जा रहे शांतिपूर्ण प्रदर्शान के दौरान हिमाचल प्रदेश द्वारा लाठीचार्ज कर शिक्षक व कर्मचारियों की जोरदार पिटाई किये जाने का सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से अपना विरोध दर्ज कराएंगे।
विदित हो कि 3 मार्च 2022 को हिमाचल प्रदेश के पेंशन विहीन साथियों ने NMOPS राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु एवं हिमाचल के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर के नेतृत्व में अपने न्यायोचित मांगों को पूरा कराने के लिए शिमला विधानसभा तक पदयात्रा कर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर रहे थे।
हिमाचल सरकार ने मांगों पर कार्रवाई न कर पेंशन विहीन कर्मचारियों पर ही वाटर कैनन एवं लाठी-डंडों से प्रहार करना शुरू कर दिया। फिर भी कर्मचारी आगे बढ़ते रहे और अपने मुख्यमंत्री से कर्मचारियों के इस न्यायोचित मांग पर कार्रवाई करने की मांग के साथ विधानसभा के समक्ष धरने पर बैठ गए।
रात 9 बजे किया लाठीचार्ज
रात्रि 9 बजे सबसे पहले धरना स्थल से मीडिया के लोगों को हटाया गया उसके उपरांत कर्मचारियों पर लाठीचार्ज कर उन्हें जबरन वहां से उठाया गया तथा के आँदोलनकारियों के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज की गई।
बंधु ने कहा -हम डरने वाले नहीं
NMOPS के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु ने कहा कि कार्यवाही से हम डरने वाले नही है पुरानी पेंशन लेकर रहेगे। 8 मार्च को पूरे देश मे इस प्रतिया जलाई जायेगी पूरे देश के शिक्षकों कर्मचारियों में भारी आक्रोश है ।
