
- भारत तिब्बत संवाद मंच ने केन्द्र सरकार से परम पावन दलाई लामा जी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘‘भारत रत्न’’ प्रदान करने की मांग की
कुशीनगर, 21 नवम्बर. kushinagar news : भारत तिब्बत संवाद मंच ( Bharat Tibet Samvad Manch – BTSM ) ने बौद्ध धर्मगुरू परम पावन दलाई लामा जी को गांधी मंडेला पुरस्कार से सम्मानित किये जाने पर प्रसन्नता करते हुए परम पावन दलाई लामा जी को बधाई प्रेषित किया है और गांधी मंडेला फाउण्डेशन के प्रति आभार प्रकट किया है। इसके साथ ही भारत तिब्बत संवाद मंच ने केन्द्र सरकार से परम पावन दलाई लामा जी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘‘भारत रत्न’’ प्रदान करने की मांग की है।
Uttar Pradesh News : इस आशय की जानकारी देते हुये भारत तिब्बत संवाद मंच के अन्तर्राष्ट्रीय समन्वयक डाॅ0 शुभलाल साह ने कहा कि पूरे विश्व में परम पावन दलाई लामा जी इस सम्मान के लिये सबसे योग्य व्यक्ति हैं क्योंकि वह शांति के सार्वभौमिक दूत हैं। उन्होने विश्व को अहिंसा और करूणा के सिद्धांत दिए हैं, जिनकी आज के समय में सर्वाधिक आवश्यकता है। क्योंकि यह सेना की शक्ति से अधिक प्रभावी हैं। हमारी संस्कृति में दूसरों के प्रति सद्भावना, करूणा और प्रेम की भावना है और यह परंपरा सदियों से चली आ रही है, जिसे आगे बढ़ाने का काम परम पावन दलाई लामा जी ने किया है।
Bharat Tibet Samvad Manch – BTSM news : डाॅ0 शुभलाल साह ने गांधी मंडेला फाउंडेशन के प्रति आभार प्रकट हुए कहा कि दलाई लामा को यह पुरस्कार देकर उन्होंने हमारी हजारों वर्ष पुरानी संस्कृति को सही मायने में आगे बढ़ाया है। महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला के बाद दलाई लामा जी ही है जिनमें विश्व नागरिक बनने की क्षमता है क्योंकि वह किसी भी देश सीमाओं से बंधे व्यक्ति नहीं हैं।
भारत तिब्बत संवाद मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ0 संजय शुक्ला ने कहा कि आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा बड़े समुदाय के रक्षक हैं और युवा पीढ़ी को दलाई लामा की शिक्षाओं का अनुसरण करना चाहिए। वह महान नेता हैं, उन्होने पूरे विश्व को शांति का मार्ग दिखाया है। विश्व में व्याप्त अशांति के दौर में दलाई लामा ने शांति का उपदेश दिया जो हमें यह बताता है कि शांति स्थापित करके सभी समस्याओं का समाधान निकाला जा सकता है।
