लखनऊ . विधान परिषद चुनाव में लखनऊ खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से माध्यमिक शिक्षक संघ पाण्डेय गुट के प्रत्याशी प्रत्याशी आशीष कुमार सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार के तीसरे चरण में अपनी पूरी शक्ति झोंक दी है। संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी के मार्गदर्शन में सम्पर्क अभियान तेज है .
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सीतापुर में प्रदेश उपाध्यक्ष बच्चू लाल भारती के नेतृत्व और संजय बाजपेयी (संरक्षण मंत्री) का जनसंपर्क चल रहा है। ग्रामीण अंचलों के वित्तविहीन विद्यालयों में संगठन के मिथिलेश कुमार पाण्डेय को जिम्मेदारी दी गयी है, तो वहीँ बाराबंकी में नन्हे सिंह एवं अजय सिंह अपनी टीम के साथ शिक्षकों के बीच सम्पर्क कर रहे हैं।

इसी प्रकार रायबरेली में राम इकबाल सिंह, तो इधर प्रतापगढ़ में प्रत्याशी आशीष कुमार सिंह , हरदोई में मित्तल , सत्यम दीक्षित, लखीमपुर में लवकुश शुक्ला और ओम प्रकाश मिश्रा का शिक्षक संपर्क अभियान जारी है .संगठन की और से जानकारी दी गयी है कि हर जनपद से यह चुनाव जाति, पार्टी, धर्म और निजी स्वार्थ का नहीं बल्कि यह चुनाव शिक्षा की गरिमा, परिलब्धियों की रक्षा, शिक्षा का गुणात्मक विकास और शिक्षकों की अस्मिता की रक्षा का है।
