लखनऊ, 25 मई , भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधान परिषद चुनाव ( UP MLC Election 2026) के लिए लखनऊ खण्ड शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए क्रमशः उमेश द्विवेदी एवं अवनीश कुमार सिंह को पुनः मैदान में उतारा है , जबकि दूसरी ओर समाजवादी पार्टी से शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र ( UP MLC Election 2026) के लिए सुशील कुमार सिंह और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से कांति सिंह ( पूर्व विधान परिषद सदस्य ) को पहले ही उम्मीदवार घोषित किया जा चुका है .भाजपा ने अपने सभी 5 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है .
इस चुनाव में शिक्षक निवचन क्षेत्र से पांडेय गुट की ओर से आशीष कुमार सिंह चुनाव लड़ रहे हैं जबकि स्नातक क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवारों में विजय कुमार बंधु सहित कई नाम है .अब भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्याशियों की घोषणा किए जाने के बाद चुनाव दिलचस्प हो गया है . समाजवादी पार्टी की ओर से घोषित किया जा चुके प्रत्याशी कांति सिंह ( पूर्व विधान परिषद सदस्य ) एवं सुशील कुमार सिंह लखनऊ के मशहूर शिक्षण संस्थान लखनऊ पब्लिक स्कूल (LPS Lucknow ) के प्रबंधन में हैं . इस स्कूल के चेयरमैन एसपी सिंह समाजवादी पार्टी के प्रतापगढ़ से सांसद हैं और कांति सिंह उनकी पत्नी हैं , जो लखनऊ से स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य रह चुके हैं , जबकि शिक्षक क्षेत्र से सपा उम्मीदवार सुशील कुमार सिंह उनके खास रिश्तेदार हैं और स्कूल से जुड़े प्रबंधन की प्रमुख व्यवस्थाएं लंबे अरसे से देखते आ रहे हैं .
महत्वपूर्ण बात यह है कि अब चुनाव न केवल दिलचस्प हो गया है बल्कि दोनों ओर से उम्मीदवार बड़ी मजबूती से चुनाव लड़ने वाले हैं . चुनाव परिणाम के बारे में भी कहना अतिशयोक्ति होगी लेकिन इतना तय है कि पिछली बार चुनाव हार चुकी कांति सिंह ( पूर्व विधान परिषद सदस्य ) इस बार पूरी ताकत से मैदान में उतरी हैं.उनकी ओर से लगातार शिक्षकों, स्नातकों मतदाताओं की बैठक कर और संपर्क अभियान चल रहा है . संसाधनों से भरपूर कांति सिंह और सुशील कुमार सिंह का चुनाव प्रचार तेजी से आगे बढ़ रहा है .
अब भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ( UP MLC Election 2026) घोषित होने के बाद अवनीश कुमार सिंह और उमेश द्विवेदी का भी चुनाव प्रचार तेजी से आगे बढ़ेगा . इसकी वजह यह है कि भारतीय जनता पार्टी ने अभी तक उम्मीदवार घोषित नहीं किए थे. ऐसे में यह संशय बना हुआ था कि दोनों उम्मीदवारों को टिकट पुनः मिलेगा भी या नहीं . इसी असमंजस की स्थिति में दोनों उम्मीदवार भी अपना चुनाव प्रचार नहीं कर रहे थे .हालांकि भारतीय जनता पार्टी ने स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए अपने मतदाताओं की संख्या बढ़ाई है और बड़ी संख्या में मतदाताओं को भी तैयार किया है.अब दोनों उम्मीदवारों की घोषणा के बाद भारतीय जनता पार्टी भी लखनऊ सहित सभी पांच सीटों के चुनाव जीतने के लिए जुटेगी .
UP MLC Election 2026 : भारतीय जनता पार्टी का व्यापक जनसंपर्क अभियान तेजी से पहले से ही चल रहा है .अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी की पूरी मशीनरी सक्रिय हो चुकी है . दीनदयालउपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. लखनऊ विधान परिषद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार विजय विजय कुमार बंधु (Vijai Kumar Bandhu ) का भी एक अपना जनाधार है . पुरानी पेंशन ( OPS ) की बहाली एक सूत्रीय मांग को लेकर मैदान में उतरे विजय कुमार बंधु दो संगठनों के महत्वपूर्ण पदों पर हैं . इनमें ATEWA और दूसरा NMOPS है.
ATEWA और NMOPS की हर ब्लॉक स्तर पर मजबूत संगठन हैं और निस्वार्थ भाव से काम करने वाले कार्यकर्ताओं की एक मजबूत टीम भी है जो उनके साथ लगी हुई है . पहले माना जा रहा था कि उन्हें किसी दल विशेष से टिकट मिल सकता है लेकिन दोनों प्रमुख दल उम्मीदवार घोषित कर चुके हैं और अब फिर बदलाव की गुंजाइश नहीं दिखती है . कुल मिलाकर देखा जाए तो लखनऊ खंड स्नातक व् शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव काफी दिलचस्प होगा. यह देखना है महत्वपूर्ण होगा कि पिछले चुनाव ( UP MLC Election 2026) की हार का बदला लेने के लिए कांति सिंह किस प्रकार की रणनीति और कार्य योजना बनाकर चुनावी बिसात बिछाती हैं तो दूसरी ओर अपनी सीट को बचाए रखने के लिए अवनीश कुमार सिंह और उमेश द्विवेदी किस प्रकार से अपने को मजबूत प्रत्याशी के रूप में मतदाताओं के समक्ष पेश करेंगे .
- यह भी पढ़ें
