वाराणसी . वाराणसी शिक्षक खण्ड निर्वाचन क्षेत्र में माध्यमिक शिक्षक संघ (पाण्डेय गुट ) के अधिकृत डॉ. जीतेन्द्र कुमार सिंह पटेल के समर्थन में प्रदेशीय उपाध्यक्ष जगदीश पाण्डेय ने सहित्यविद नन्दा पाण्डेय, सुबास तिवारी, उमेश सिंह ,अंजनीं सिंह, सुशील तिवारी सहित अन्य शिक्षक पदाधिकारियों के साथ मिर्जापुर, भदोही, वाराणसी के दर्जनों कालेजों में शिक्षकों से बृहद संपर्क कर मत व सहयोग माँगा.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वाराणसी शिक्षक खण्ड निर्वाचन क्षेत्र में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पाण्डेय गुट) के अधिकृत प्रत्याशी डॉ.जीतेन्द्र कुमार सिंह पटेल के समर्थन में प्रदेशीय उपाध्यक्ष एवं शिक्षक संघर्षों के प्रखर सेनानी जगदीश पाण्डेय का जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में उन्होंने मिर्जापुर, भदोही,वाराणसी जनपद के दर्जनों विद्यालयों एवं कॉलेजों में पहुंचकर शिक्षक-शिक्षिकाओं से संवाद किया, संपर्क स्थापित कर डॉ.जीतेन्द्र कुमार सिंह पटेल के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
जनसंपर्क के दौरान पाण्डेय ने जोर देकर कहा कि यह चुनाव किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि शिक्षक संगठन की प्रतिष्ठा, अस्मिता और शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा का चुनाव है। शिक्षक हितों की अनदेखी करने वाली व्यवस्था के विरुद्ध संगठित आवाज बुलंद करने और शिक्षकों की समस्याओं को सदन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए संगठन की एकजुटता अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि सरकारें आती-जाती रहती हैं, लेकिन शिक्षकों के सम्मान, सेवा-सुरक्षा, पुरानी पेंशन की बहाली और अन्य जायज मांगों के लिए संघर्ष निरंतर जारी रहना चाहिए। शिक्षक समाज को अपने हितों के प्रति सजग रहते हुए ऐसे प्रतिनिधि का चयन करना चाहिए, जो सदन में उनकी आवाज मजबूती से उठा सके और विपरीत परिस्थितियों में भी उनके साथ खड़ा रहे।
श्री पाण्डेय ने शिक्षक संघ की स्थापना,उपलब्धियां एवं स्वर्णिम इतिहास का ज़िक्र कर सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं से आह्वान किया कि वे संगठन की एकजुटता को अपनी शक्ति बनाएं और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पाण्डेय गुट के अधिकृत प्रत्याशी डॉ. जीतेन्द्र कुमार सिंह पटेल के पक्ष में मतदान कर शिक्षक हितों की विजय सुनिश्चित करें।
इसी क्रम में काशीराज महाविद्यालय इंटर कालेज,औरैया,मिश्रीलाल इंटर कालेज मवैया राजस्थान इंटर कालेज,स्व0 काशीराम बालिका इंटर कालेज सहित दर्जनों कालेज में शिक्षकों से संवाद कर आगामी 23 अक्टूबर को डॉ0 जीतेन्द्र सिंह पटेल के नाम के आगे 1 लिखकर विजयी बनाने का अपील किया।इस दौरान शिक्षक/शिक्षिकाओं का उत्साह देखने योग्य रहा। इस दैरान जनपद वाराणसी के जिलामंत्री अंजनी कुमार सिंह,मिर्जापुर के जिलाध्यक्ष सुशील तिवारी,जिलामंत्री संजय सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें –
