हरदोई , 26 मई , हरदोई जनपद के बिलग्राम तहसील में जनगणना ड्यूटी में लगे शिक्षक एवं सुपरवाइजर रामशरण वर्मा जी की सड़क दुर्घटना में हुई दुःखद मृत्यु अत्यंत पीड़ादायक है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ( पाण्डेय गुट ) ने यह जानकारी दी है साथ ही सरकार से मांग की है कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण शासकीय कार्य के दौरान जान गंवाने वाले इस कार्मिक के परिवार को कम से कम 2 करोड़ रूपये का मुआवजा तथा उनके आश्रित को असाधारण पेंशन तत्काल प्रदान की जाए। संगठन के महामंत्री आशीष कुमार सिंह ने कहा संगठन पीड़ित परिवार के साथ है .
