जालौन/ झांसी , 11 जुलाई , भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष कामेश्वर सिंह जालौन पहुंचे और कार्यकर्ताओं विभिन्न पदाधिकारी से भेंट की . भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश की नई टीम में उपाध्यक्ष बने कामेश्वर सिंह इसके पहले भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं. उन्होंने अपने कार्यकाल में उत्तर प्रदेश के किसानों तक मुख्यमंत्री योगी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत , लगातार दौरे और संगठनात्मक बैठक करने का दौर चलाया . उनके किसान मोर्चा के कार्यकाल को आज स्वर्णिम कार्यकाल के रूप में याद किया जाता है और प्रदेश भर में उनकी मजबूती टीम है. झांसी में भी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों से मिले.

इसके पहले वह विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री सहित महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं . इस कारण प्रदेश भर में उनका महत्वपूर्ण सक्रिय और संवेदनशील कार्यकर्ताओं , पदाधिकारियों का नेटवर्क है. यही कारण है कि जब वे जालौन पहुंचे तो वहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं , पुराने पदाधिकारी , नए कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया, उनके साथ संगठनात्मक चर्चा की और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मोदी और योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन- जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया. इसके पहले भी पूर्वी उत्तर प्रदेश के उनके दौरे हो चुके हैं और उनका दौरा लगातार जारी है.

अपने दौरे को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया में लिखा , ‘जालौन पहुँच कर अपने अत्यंत ही आत्मीय, प्रखर राष्ट्रवादी राजनैतिक कार्यकर्ता,जनपद जालौन में युवाओं के बीच अत्यंत ही लोकप्रिय युवा नेता , रचनात्मक कार्यों हेतु समर्पित व्यक्तित्व एवं सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर प्रभावशाली भूमिका का निर्वहन करने वाले प्रिय विश्वजीत सिंह चौहान के आवास पहुंचे, इस अवसर पर परिवारजनों, युवा साथियों तथा गणमान्य व्यक्तियों से स्नेहिल भेंट की और संवाद करने का सुअवसर प्राप्त हुआ ‘

विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की
सोशल मीडिया में भाजपा नेता ने आगे लिखा – “उरई ( जनपद जालौन) पहुँच कर अपने अत्यंत ही प्रिय साथी तथा भाजपा किसान मोर्चा जनपद जालौन के ज़िला अध्यक्ष सूर्य नायक जी के पूज्य पिता जी श्रद्धेय श्री विनोद नायक जी लोकतंत्र सेनानी के निधन होने पर परिवारजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की ॥”

