
लखनऊ. समाजवादी पार्टी के युवा नेता अनिल यादव के नेतृत्व में आज कार्यकर्ताओं ने राजधानी के कई प्रमुख कॉलेजों का दौरा करते हुए विद्यार्थियों से व्यापक संपर्क किया। उन्होंने विद्यार्थियों को पूर्ववर्ती सरकार के कामकाज की उपलब्धियों का बखान किया। छात्रों को भारतीय जनता पार्टी की नीतियों के बारे में भी छात्रों को बताया कि किस प्रकार से उच्च शिक्षा का निजीकरण किया जा रहा है और इससे रोजगार पर भी विपरीत असर पड़ रहा है।

उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार के तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल में किए गए प्रमुख कार्यों को छात्रों, युवाओं शिक्षकों व कर्मचारियों में हैंड बिल पंपलेट बांटे गए। अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाने की अपील की गई।
आज राजधानी के जिन कॉलेजों का दौरा किया गया,उनमें मुख्य रूप से जय नारायण पीजी कॉलेज, केकेवी पीजी कॉलेज, केकेवी गल्र्स इंटर, जुबली गल्र्स पीजी कॉलेज, जुबली गल्र्स इंटर कॉलेज, केकेबी इंटर कॉलेज आदि कॉलेज शामिल हैं।
