
लखनऊ. डॉ राम मनोहर लोहिया फाउंडेशन के बांदा जिले के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने राजा करन सिंह के नेतृत्व में समाजवादी व्यापार सभा के कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने बताया कि लोहिया फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज यादव के के निर्देश पर कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प भी दोहराया कि UP Assembly Elections 2022 2022 में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश की सरकार बनवाने के लिए हर स्तर पर कार्य किया जाएगा।
गौरतलब है कि फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज यादव लगातार प्रदेश व्यापी दौरे कर रही हैं। प्रत्येक जिले में फाउंडेशन के पदाधिकारियों की बैठक लेकर उनमें वर्तमान भाजपा सरकार की विफलताओं को बताया जा रहा है ताकि कार्यकर्ता आम मतदाताओं के बीच जाकर उन्हें जागरूक करें। साथ ही पूर्व में अखिलेश यादव सरकार के विकास कार्यों को भी जनता के समक्ष रखा जा रहा है। UP Assembly Elections 2022 की आहट तेज होते ही फाऊंडेशन की सक्रियता बढ़ गई है। कार्यकर्ताओं को जगह-जगह संकल्प दिलाया जा रहा है कि वे प्रत्येक बूथ पर सपा की जीत सुनिश्चित करें, ऐसा करने से ही प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार फिर से लौटेगी।
