लखीमपुर -खीरी , 03 जून , बेसिक शिक्षा परिषद जनपद लखीमपुर के ब्लॉक फूलबेहड़ के पीएम श्री विद्यालय पड़रिया कला से अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक बलराम शर्मा के पुत्र विरल शर्मा ने उत्तराखंड पब्लिक कमीशन ( UKPSC ) के द्वारा आयोजित परीक्षा में 7वां स्थान प्राप्त कर डिप्टी कलेक्टर (SDM) का पद प्राप्त किया ।
बलराम शर्मा जी ने अपने विद्यालय को बहुत अच्छी तरीके से संचालित किया, आप बहुत ही मेहनती, कर्मठ शिक्षक हैं और वह मूल रूप से धौरहरा तहसील के ग्राम बेलवा मोती लखीमपुर शहर के मोहल्ला राजाजीपुरम के निवासी है। विरल शर्मा ने कक्षा 12 नवोदय विद्यालय मितौली से B. Tech (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) प्रयागराज MLIT से पूर्ण कर सिविल सर्विसेज की तैयारी की।

आज राष्ट्रीय शैक्षिक मौसम के जिलाध्यक्ष सन्तोष मौर्य , जिला महामंत्री संदीप चौरसिया , ब्लॉक अध्यक्ष फूलबेहड़ मुकेश त्रिपाठी , ब्लॉक महामंत्री पीयूष मिश्रा ने राजाजीपुरम निवास पर जाकर पूरे परिवार को बधाई दी। यह जानकारी राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला मीडिया प्रभारी राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद – लखीमपुर खीरी ने दी हैं .
