- शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारी इस संवेदनशील मुद्दे पर करें तत्काल हस्तक्षेप : संगठन प्रवक्ता
- 05 सितम्बर शिक्षक दिवस पर जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ के कार्यालय पर महामंत्री करेंगे भूख हड़ताल
लखनऊ. लखनऊ मांटेसरी इंटर कालेज पुराना किला लखनऊ के शिक्षक सुरेन्द्र कुमार पाल का 06 दिन का वेतन एवं वार्षिक वेतन वृद्धि प्रबंधक/प्रधानाचार्य द्वारा रोक दी गई । इस संदर्भ में 04 अगस्त 2026 को जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ द्वारा सुनवाई में निर्णय करते हुए संबंधित विद्यालय के प्रबंधक /प्रधानाचार्य को आदेशित किया गया कि अगस्त माह के वेतन के साथ 06 दिन का वेतन और वार्षिक वेतन वृद्धि सहित बिल प्रस्तुत किया जाए किंतु प्रबंधक /प्रधानाचार्य द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ के अर्ध न्यायिक निर्णय की अवहेलना कर दी गई। इस प्रकरण में संगठन के महामंत्री आशीष कुमार सिंह द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ के कार्यालय पर 05 सितम्बर 2026 शिक्षक दिवस पर भूख हड़ताल की जाएगी ।
यह जानकारी संगठन के प्रांतीय प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने दी है . उन्होंने बताया मुख्यमंत्री जी द्वारा जहाँ एक ओर शिक्षक सम्मान के विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर डॉ सर्वपल्ली राधा कृष्णन को याद करते हैं . वही लखनऊ में शिक्षक दिवस पर शिक्षक अपने जायज हक के लिए भूख हड़ताल पर बैठने के लिए मजबूर हैं।
