बिलासपुर . न्यायधानी के पूजा ग्रीन अपार्टमेंट में सुंदर काण्ड पाठ की धूम–भारतीय संस्कृति के धर्म ध्वजा को अपने शुभम् विहार मानस मण्डली पर धारण कर अजय दुबे/श्रीमती नीरजा दुबे के निज निवास में सुमधुर ढोलक की थाप पर 230 वां सुंदर काण्ड का पाठ अत्यंत भक्ति भाव से, अनुशासित होकर पीत परिधान में संपन्न हुआ। सुंदर काण्ड पाठ में भगवान् श्रीराम जी के कृपा से तथा माता जानकी जी के आशीर्वाद से वीर हनुमान जी के भक्ति प्रसंग में अद्भुत आध्यात्मिक वातावरण निर्मित हो गया, जिसमें सभी सनातनी पूरे भाव से सुंदर काण्ड स्वयं भी गाकर सुनाते रहे, और परम् आनंदित होते रहे। जिसका शब्दों में वर्णन नहीं किया जा सकता।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रमोद अवस्थी और भूपेन्द्र यादव, ए के स्वर्णकार ने सुंदर काण्ड पाठ को कर्ण प्रिय प्रस्तुति से सबका मन जीत लिया।पूजा ग्रीन अपार्टमेंट, परिवार की मातृशक्ति ने अपना अनमोल क्षण, प्रभु के चरणों में समर्पित किया।उनकी जितनी प्रशंसा की जाये,वह कमतर ही होगा। सभी सनातनियों ने श्री रामायण जी और हनुमान जी की आरती की। राम निहोरा राजपूत के उच्च कोटि की स्व निर्मित जसगीत की सभी ने भूरि भूरि प्रशंसा की।अंत में शुभम् विहार मानस मंडली के अध्यक्ष अखिलानंद पाण्डेय ने सभी सनातनियों को अपने संस्कृति और समाज के सतत् विकास के लिए समर्पित भाव से हर घर सुंदर काण्ड पाठ समाज में एकजुटता, शांति, समन्वय और हिन्दुओं में ऊंच-नीच की भावनाओं को समाप्त करने पर जोर दिया।
शुभम् विहार,मानस मंडली विश्व का एकमात्र ऐसी मंडली है जो नि:शुल्क सुंदर काण्ड पाठ कराती है।वे अपने साथ साउण्ड सिस्टम,माइक, सुंदर काण्ड पाठ की पुस्तकें,श्री राम दरबार का छायाचित्र भी साथ लेकर जाते हैं,पर इसका अतिरिक्त कोई शुल्क नहीं लेते। समाज को ऐसे मानस मंडली को ह्दय में स्थान प्रदान करना चाहिए। ताकि मंडली के साथियों का उत्साह दुगुणित हो और मंडली के साथी उत्कृष्टता में वृद्धि कर सकें आज 230 वें मानस मंडली में अजय दुबे, श्रीमती नीरजा दुबे, ए के स्वर्णकार, प्रमोद अवस्थी, डी पी सक्सेना, एस के दुबे, राम निहोरा राजपूत, विजय मिश्रा, भूपेन्द्र यादव, अखिलानंद पाण्डेय आदि उपस्थित हुए।जै सियानाथ।
