लखनऊ , 21 अप्रेल , श्याम सुन्दर जमुनादीन इण्टर कॉलेज फैजुल्लागंज, लखनऊ ( SSJD Inter College Lucknow ) की एन एस एस इकाई द्वारा नारी शक्ति वंदन अभिनंदन अधिनियम 2023 के अन्तर्गत विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में महिला शिक्षक, महिला अभिभावक और छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

इस अवसर पर सबसे पहले वक्ताओं ने नारी शक्ति वंदन से जुडे विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी . प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस अभियान की सराहना की गयी. कार्यक्रम में विशेष रूप से थाना मडियांव से महिला आरक्षी मंशा पाण्डेय, संस्कृति, अंकिता राय ने नारी जागरूकता ,मिशन शक्ति, साइबर क्राइम, आदि पर अपने व्याख्यान दिए . कार्यक्रम अधिकारी अनूप कुमार बाजपेई ने हस्ताक्षर अभियान कराया और नारी शक्ति वंदन अभिनंदन अधिनियम पर विस्तार से चर्चा की. विद्यालय ( SSJD Inter College Lucknow ) के निदेशक डा.जे.पी.मिश्र ने सभी नारी शक्ति का पुष्प देकर सम्मानित किया . इस अवसर पर विद्यालय ( SSJD Inter College Lucknow ) के प्रधानाचार्य योगेन्द्र कुमार मिश्र ने नारी स्वास्थ्य, शिक्षा ,शक्ति का नाम ही नारी है स्लोगन से शुरुआत कर सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया की आज नारी शक्ति वंदन की आवश्यकता है इसलिए बिना किसी व्यवधान के इस पर अमल होना चाहिए .
यह भी पढ़ें
