

- विद्यालय ( SSJD Inter college lucknow ) के प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार मिश्रा ने लखनऊ उत्तर विधानसभा के स्थानीय विधायक डाक्टर नीरज बोरा को इस समस्या से अवगत कराया और उन्हें सभी दिक्कतें भी बताई थी.
लखनऊ, 0 3 सितंबर , से श्याम सुंदर जमुना दीन इंटर कॉलेज फैजुल्लागंज लखनऊ ( SSJD Inter college lucknow ) के विद्यार्थी और उनके अभिबावक खुश हो रहे हैं और इस खुशी की वजह यह है कि स्कूल वाली सड़क बनना है .मुख्य सड़क से स्कूल तक जाने वाली सड़क काफी जर्जर हो गई थी और बारिश में पानी भर जाता था . इससे विद्यार्थियों खासकर छोटे बच्चों और उनके अभिभावकों को बहुत परेशानी होती थी. विद्यार्थियों के न केवल कपड़े गंदे हो जाते थे बल्कि उनके गिरने का भी डर बना रहता था .
विद्यालय ( SSJD Inter college lucknow ) के प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार मिश्रा ने लखनऊ उत्तर विधानसभा के स्थानीय विधायक डाक्टर नीरज बोरा को इस समस्या से अवगत कराया और उन्हें सभी दिक्कतें भी बताई. श्री मिश्रा ने उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नीरज बोरा से आग्रह किया कि वे सड़क पुनर्निर्माण के लिए प्रयास करें . विद्यालय के वार्षिकोत्सव में भी विद्यालय के निदेशक डॉक्टर जेपी मिश्र ने कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बिंदु बोरा जी से भी सड़क निर्माण का आग्रह किया था .स्थानीय पार्षद प्रियंका बाजपेयी भी उपस्थित थीं .
प्रयास का परिणाम यह हुआ कि 2 सितंबर को शुभ मुहूर्त में स्थानीय विधायक डॉ नीरज बोरा ने विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेंद्र मिश्र के साथ सड़क पुनर्निर्माण के लिए भूमि पूजन किया . इस अवसर पर स्थानीय पार्षद , विद्यालय परिवार के सदस्य , बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे. स्थानीय विधायक डाक्टर नीरज बोरा ने इस खास अवसर पर स्थानीय लोगों से कहा कि वे विकास कार्यों के लिए सदैव तत्पर हैं और किसी भी समस्या के समाधान के लिए 24 घंटे उपलब्ध हैं . उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की विकास नीति का उदाहरण देते हुए कहा कि देश के रक्षा मंत्री व लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह के प्रयास से बहुत विकास हो रहा है और उन्हीं के मार्गदर्शन में ये कार्य हो रहे हैं .
