

- इस अवसर पर विद्यालय परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर पुष्पांजलि माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई, उन्हें नमन किया गया और राष्ट्रपिता के बताए आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया गया.
- इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार मिश्र ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का उल्लेख किया .
लखनऊ, 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस पर आज देश दुनिया में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित की जा रहे हैं. इसी क्रम में श्याम सुंदर जमुना दीन इंटर कॉलेज फैजुल्लागंज लखनऊ ( SSJD Inter college lucknow ) में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई .

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर पुष्पांजलि माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई, उन्हें नमन किया गया और राष्ट्रपिता के बताए आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया गया. इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार मिश्र ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का उल्लेख करते हुए कहा कि एक शिक्षक के रूप में हम सभी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से प्रेरणा लेने की जरूरत है. उनके बताए रास्ते ही देश सेवा और राष्ट्र सेवा के लिए आज भी प्रासंगिक है और उनके द्वारा दिखाया गया अहिंसावादी मार्ग विकसित भारत की संकल्पना को साकार करेगा.

Mahatma Gandhi Jayanti : प्रधानाचार्य मिश्र ने विद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों का आह्वान किया कि वे अपने कार्य के माध्यम से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी कोऔर लाल बहादुर शास्त्री जी को सच्ची श्रद्धांजलि दें विद्यार्थियों को पढ़ाने का, उन्हें अनुशासित रखने का राष्ट्र देश प्रेम की सेवा करने का भाव विद्यार्थियों में पैदा करें , उन्हें सच्चा और जागरूक नागरिक बनाने में लगन और मेहनत से कार्य करें.

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता रीता सिंह मंडल उपाध्यक्ष लखनऊ उत्तर चार ने दोनों महान विभूतियों को नमन करते भी उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए. भाजपा नेत्री रीता सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और शास्त्री जी के बताए आदर्शो पर चलकर जनकल्याणकारी और सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र को आगे बढ़ा रही है.

स्वच्छता अभियान चलाया गया
भाजपा नेत्री रीता सिंह ने आगे कहा कि मोदी सरकार विकसित भारत के लिए संकल्प कृत है और यह देश को दुनिया के शिखर पर पहुंचने में अग्रणी भूमिका निभाएगा. इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से स्वच्छता पखवाड़े के समापन पर विद्यालय के निकटवर्ती क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया और प्रधानाचार्य सहित सभी अतिथियों और विद्यार्थियों ने झाड़ू लगाकर सफाई की.

इस पूरे कार्यक्रम में राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC ) के स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही . एनसीसी स्वयंसेवकों ने क्षेत्र वासियों को स्वच्छता के प्रति न केवल जागरूक किया बल्कि उन्हें स्वच्छता के होने वाले लाभ और हानि के बारे में भी अवगत कराया . धन्यवाद ज्ञापन से कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ.
trending video
