
विद्यालय के निदेशक डाक्टर जेपी मिश्र ने उदघाटन करते हुए कहा कि बच्चों के लिए खेलकूद जरूरी है। इससे बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है । - विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती चंद्रकांता मिश्रा ने बच्चों को खेल भावना से खेलने का आग्रह करते हुए आशीर्वाद दिया।
लखनऊ, 4 मार्च। एसएसजेडी इंटर कालेज फैजुल्लागंज ( SSJD Inter college Lucknow ) में आज 4 मार्च 2024 से वार्षिक खेल सप्ताह शुरु हुआ। विद्यालय के निदेशक डाक्टर जेपी मिश्र ने उदघाटन करते हुए कहा कि बच्चों के लिए खेलकूद जरूरी है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए क्लास रूम के बाहर भी इस तरह की गतिविधियां आयोजित की जानी चाहिए।

SSJD Inter college Lucknow News : आज पहले दिन नर्सरी, केजी और कक्षा 1 के बच्चों ने फ्राग जंप, म्यूजिकल चेयर, स्पून रेस, क्लेटिंग ट्वायज, नालेज गेम्स आदि हिस्सा लिया। विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती चंद्र कांता मिश्रा ने बच्चों को खेल भावना से खेलने का आग्रह करते हुए आशीर्वाद दिया। खेल देखने के लिए बड़ी संख्या में अभिभावक भी आए हुए थे। विद्यालय के शिक्षकों ने बहुत अच्छे तरीके से कार्यक्रम का संयोजन किया और बच्चे भी प्रसन्न नजर आए ।
प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि 5 , 6, 7 मार्च को भी खेल होंगे। खेल सप्ताह का समापन और पुरस्कार वितरण 9 मार्च को होगा।

