सीतापुर. उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 ( UP Election 2027) के मद्देनजर भावी उम्मीदवारों की सक्रियता लगातार बढ़ती जा रही है. जनसंपर्क और समस्याओं के समाधान के लिए जनप्रतिनिधि और भावी उम्मीदवार लोगों के बीच व्यापक दौरे कर रहे हैं . सीतापुर जिले की बिसवां विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक महेंद्र सिंह यादव (Mahendra Singh yadav Ex MLA Biswan) ने आज बुधवार को विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न लोगों से मुलाकात की . उनकी समस्याएं सुनी और शीघ्र समाधान के लिए अपने स्तर से प्रयास किया .

अपने कार्यालय में आए लोगों से मुलाकात करते हुए लोगों के सुख-दुख, राजस्व और प्रशासन से जुड़ी विभिन्न दिक्कतों के बारे में जानकारी ली. इसमें कई लोगों ने लिखित शिकायत भी दी और अपने स्तर से समस्याओं का समाधान भी मांगा. पूर्व विधायक (Mahendra Singh yadav Ex MLA Biswan) ने लोगों को आश्वस्त किया कि वे पहले की तरह आज भी जन समस्याओं को सुनने और निराकरण के लिए हमेशा तत्पर हैं और इसी क्रम में प्रत्येक बुधवार को अपने कार्यालय में लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए बैठते हैं .
UP Election 2027: इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों और पदाधिकारी ने भी भेंट की और उनसे बिसवां विधानसभा क्षेत्र की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा और विचार विमर्श भी किया. उल्लेखनीय है कि इस विधानसभा क्षेत्र में अभी तक किसी भी राजनीतिक दल ने अपने उम्मीदवार की अधिकृत रूप से घोषणा नहीं की है. इसके बावजूद विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग अपने-अपने स्तर से गांव-गांव पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क अभियान में लगे हुए हैं.

