भिलाई, 19 जुलाई ,साईं झूलेलाल धाम 32 एकड़ हाउसिंग बोर्ड भिलाई में आदर्श सिंध ब्रादर मंडल एवं साईं झूलेलाल धाम महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में भारत देश के झूलेलाल मंदिरों में पहली बार आयोजित शुकराना महोत्सव के तृतीय शुकराने का आयोजन किया गया। 17/ जुलाई को शाम 04:30 बजे से 06:30 बजे तक किया गया।

जिसका समापन लगातार 40 शुक्रवारों के साथ 02 अप्रैल 2027 को झूलेलाल जयंती पर होगा।कार्यक्रम की शुरुआत सुखमनी साहिब के पाठ से की गई।उसके बाद भागवत के एक पाठ का वाचन कर साईं झूलेलाल जी,समाज के कुलदेव साईं झूलेलाल के चालीसा,आरती अरदास एवं पल्लव गायन कर साईं झूलेलाल का स्मरण कर भजनों से भक्ति रस में सभी श्रद्धालु भावविभोर हुए। और आशीर्वाद स्वरूप अपने जीवन को प्रभुमय बनाकर सुख, शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की।

सिंधी समाज के कुल देवता पूज्य भगवान साईं श्री झूलेलाल जी द्वारा दी गई रहमतों,बक्शीशों और पावन आशीर्वाद से समाज के हर बेटे को किसी न किसी क्षेत्र अग्रणी रहने के साथ साईं झूलेलाल जी की प्रेरणा से समाज सेवा में सदैव अग्रणी रहने वाले सभी बेटों का तिलक लगाकर सम्मान कर साईं झूलेलाल जी के चरणों में शुकराना किया अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट की।समाज के उपस्थिति हर बेटे को सर्वप्रथम बाल गोपाल के रूप में प्रसाद व स्वल्पाहार भेंट कर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा से सम्मान किया गया।तत्पश्चात साईं झूलेलाल जी से विश्व कल्याण की अरदास की गई। और भारत देश में बेटों के द्वारा कुसंगति में फंसने से बचने का दान देने वरदान साईं झूलेलाल से मांगा। जिससे वे वर्तमान में समाज की प्रमुख कुरीति नशा करने से बचने की सद्बुद्धि प्रदान करने की भी प्रार्थना की गई।

समाज के अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र कृष्णानी एवं महिला अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी नागदेव ने समापन पर शुकराना महोत्सव के तृतीय शुकराने में समाज के हर बेटे को किसी न किसी क्षेत्र में सफल रहने के साथ सदैव समाज सेवा में समर्पित रहने के लिए साईं झूलेलाल के प्रति कृतज्ञता प्रकट कर शुक्र किया। और उपस्थित सभी श्रद्धालुओं के साथ उपस्थित बेटों को संकल्प दिलाया कि अपने से बड़ी उम्र के दोस्तों से अपने बच्चों को दूर रखना है।मित्रों द्वारा या परिजनों द्वारा किए जा रहे नशे की सामाग्री शराब, बीड़ी,सिगरेट,अफीम,चरस,गांजा,भांग मंगवाने पर अथवा आदत बनाने के लिए प्रेरित करने पर मना करने का संकल्प भी दिलाया गया।स्थानीय समाज में भी हर बेटे को नशा मुक्ति उन्मूलन संस्थाओं से जोड़ने एवं इस हेतु जन जागरण कार्यक्रम आयोजित कर हर प्रकार से समाज के हर व्यक्ति को नशा मुक्ति से बचने हेतु हर कॉकटेल पार्टी प्रतिबंधित करने के लिए हर संभव सहयोग करेंगे।जिससे कोई भी बेटा अपना जीवन नशे से दूर रहे। और हर बेटा समाज कल्याण हेतु परोपकार कार्य से जुड़ा रहे।इसके अलावा अपने समाज के साथ अन्य स्थानीय बेटों को भी संस्कार युक्त शिक्षा प्रदान करेंगे।जिससे स्वस्थ भारत विकसित भारत का निर्माण हो सकें। जिससे हर समाज की संस्कृति जीवित रहे। और समाज की एकता एवं अखंडता कायम रहे।

अगले शुक्रवार को चतुर्थ शुकराने में साईं झूलेलाल की प्रेरणा से समाज की बुजुर्ग वरिष्ठ महिलाओं से समाज को सदैव आध्यात्मिक ज्ञान एवं संस्कृति को जीवंत रखने की प्रेरणा मिलने के सम्मान में शुकराना अर्पित किया जाएगा। वृद्धाश्रम में भी समाज के द्वारा अधिक से अधिक सेवा प्रदान करने का संकल्प दिलाया जाएगा। साथ ही माता को साथ रहकर सेवा करने का संकल्प भी समाज के श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय नागरिकों को भी दिलाया जाएगा।इस आयोजन में समाज के श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय नागरिक शामिल हुए ।कार्यक्रम के समापन पर भोग-प्रसाद, स्वल्पाहार का वितरण सभी श्रद्धालुओं में किया गया।
