गोंडा , 10 अप्रेल , किसी भी तत्व के वैज्ञानिक गुणधर्म समझने के लिए उसके स्पेक्ट्रा का अध्ययन करना अत्यंत उपयोगी होता है। आज के आधुनिक युग में मेडिकल क्षेत्र एवं औद्योगिक क्षेत्र में स्पेक्ट्रेल अध्ययन का उपयोग बढ़ता जा रहा है अतः छात्रों /छात्राओं को स्पेक्ट्रेल अध्ययन से परिचित होना अत्यंत आवश्यक है।
उक्त महत्वपूर्ण बातें श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज गोंडा (Shri Lal Bahadur Shastri Degree College, Gonda ) के विज्ञान संकाय में ,भौतिक विज्ञान विभाग एवं आइक्यूएसी के संयुक्त तत्वाधान में प्राचार्य प्रोफेसर आर के पांडे के मार्गदर्शन में आयोजित वैज्ञानिक व्याख्यान के अंतर्गत मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर के भौतिक विज्ञान के भौतिक शास्त्री आलोक शुक्ला ने कही। छात्र/ छात्राओं ने बड़े ही ध्यान से उनके व्याख्यान को सुना एवं डॉक्टर शुक्ला से बहुत सारे प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किया।
Shri Lal Bahadur Shastri Degree College, Gonda : यह व्याख्यान एमएलके पीजी कॉलेज, बलरामपुर के भौतिक विज्ञान विभाग एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज के भौतिक विज्ञान विभाग के बीच हुए एम ओ यू तहत आयोजित किया गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भौतिकी विभाग प्रभारी एवं प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर जितेंद्र सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं उक्त व्याख्यान के संदर्भ में कुछ महत्वपूर्ण बातें बताया तथा स्पेक्ट्रेल अध्ययन के महत्व को समझाया।

मंच का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ संतोष कुमार श्रीवास्तव ने किया तथा सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एमएससी भौतिक विज्ञान एवं बीएससी के लगभग 85 छात्र/छात्राएं उपस्थित रहीं। सभी छात्राओं के लिए विभाग द्वारा जलपान की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर जंतु विज्ञान के विभागाध्यक्ष ,प्रोफेसर अरविंद कुमार शर्मा, भौतिक विज्ञान विभाग के डॉक्टर देवनारायण पांडे,डॉक्टर अवनीश मिश्रा, शोभित मौर्य, सुखदेव प्रसाद ,आशीष चौधरी, रामबचन एवं अन्य विभागीय सदस्य उपस्थित रहे।
