लखनऊ. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ लखनऊ मंडल के मंडलीय मंत्री एवं लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से संगठन के अधिकृत प्रत्याशी जगजीवन प्रसाद शुक्ल ने आज डॉ आर के त्रिवेदी प्रादेशिक मंत्री के नेतृत्व में लखनऊ के विद्यालयों में शिक्षकों से संपर्क कर समर्थन व मत माँगा . शिक्षक नेताओं ने अपने संगठन और संगठन के प्रत्याशी जगजीवन प्रसाद शुक्ल को भारी मतों से विजयी बनाकर पूज्य ओमप्रकाश शर्मा जी के सपनों को साकार करने की अपील किया। सभी विद्यालयों में राज्य परिषद के सदस्य अनुराग मिश्रा ने शुक्ल जी का परिचय कराते कहां कि शुक्ल एक कर्मठ एवं निष्ठावान संगठन के कार्यकर्ता है। सरल और अनुभवसील है । इन्हें विजयी बनाकर संगठन और स्वयं को मजबूत करें।

शुक्ला ने सभी शिक्षकों से व्यक्तिस; संपर्क करके बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कहीं ना कहीं हम और हमारा संगठन कमजोर हुआ है, इसके लिए हम सबको सारे भेदभाव को त्याग कर पूर्ण एकता के साथ इस चुनाव रूपी संघर्ष में लगना होगा, तभी हम इस चुनाव को जीत पाएंगे तथा संगठन को ताकतवर एवं शक्तिशाली बनाकर सड़क से सदन तक अपनी आवाज बुलंद कर सकेंगे और अपनी खोई हुई पुरानी पेंशन ,सामूहिक बीमा, करोना काल में तीन डीए, परिवार कल्याण भत्ता, चयन बोर्ड की धारा 21 एवं 18 वापस ला पाएंगे तथा प्राप्त उपलब्धियों को सुरक्षित रख पाएंगे।

चुनाव का परिणाम यह निर्णय करेगा कि हम अपनी मांगों तथा संगठन की मजबूती के लिए कितना संजीदा है। अंत में यही आप सबसे निवेदन करता हूं कि चुनाव के दिन बूथ पर जाकर अपने संगठन के अधिकृत प्रत्याशी जगजीवन प्रसाद शुक्ल के नाम के आगे 1 लिखकर भारी मतों से विजयी बनाएं। यही पूज्य शर्मा जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी और हम सबको मजबूती प्रदान करेगा।
संपर्क में प्रदेशीय मंत्री डॉ आरके त्रिवेदी, सदस्य राज्य परिषद अनुराग मिश्र एवं विश्वजीत सिंह ,जिला कार्यकारिणी लखनऊ के सदस्य एवं कर्मठ साथी एस के एस मणि शुक्ला, रायबरेली जिला के अध्यक्ष राकेश कुमार मिश्र, जिलामंत्री शैलेश कुमार बाजपेई,संरक्षक श्री कमलेश दीक्षित साथ रहे।
इन विद्यालयों के शिक्षकों से किया संपर्क
बीकेटी इंटर कॉलेज बक्शी तालाब, राष्ट्रपिता स्मारक इंटर कॉलेज इटौजा, कुम्हरावां इंटर कॉलेज कुम्हरावां, राजरानी राजकुमारी महिला विद्यापीठ कुम्हरावां, लखनऊ इंटर कॉलेज लालबाग लखनऊ आदि।
