लखनऊ , 03 अप्रेल, समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लखनऊ में समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ एस पी सिंह पटेल की उपस्थिति, जिला अध्यक्ष जय सिंह जयंत की अध्यक्षता में लखनऊ निर्वाचन खंड से शिक्षक विधान परिषद प्रत्याशी सुशील सिंह और स्नातक प्रत्याशी श्रीमती कांति सिंह के चुनाव की प्रगति के सम्बन्ध में लखनऊ के पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार रखे और पिछले चुनाव के अनुभव भी बताये .

साथ में प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम श्रीवास्तव , अजय गुप्ता, प्रदेश महासचिव बी एस यादव , प्रदेश सचिव डॉ सतीश , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुकेश अरोड़ा , राम भवन चौधरी की उपस्थिति में चुनाव प्रबंधन की रणनीति बनाई गई .

