लखनऊ . खुन खुन जी महिला महाविद्यालय में विज्ञान फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2026 हौसलों की उड़ान 2026 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजाजीपुरम लखनऊ ( Pt. Deen Dayal Upadhyay Govt. Girls P.G. College ) की बीए प्रथम वर्ष छात्राएं रागिनी राजपूत लोधी, मानसी राजपूत ने आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया एवं प्रथम स्थान प्राप्त किया।
पुरस्कार वितरण राज्य महिला आयोग अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान तथा राज्य सूचना आयुक्त डॉ दिलीप अग्निहोत्री, खुनखुन जी महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर अंशु केडिया के कर कमलों से हुआ। प्रतिभागी छात्राओं का चयन महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शिवानी श्रीवास्तव के दिशा निर्देशन एवं डॉ निशी मिश्रा के संरक्षण में महाविद्यालय ( Pt. Deen Dayal Upadhyay Govt. Girls P.G. College ( में संगठित पंडित दीनदयाल उपाध्याय अवध संस्कृतिक क्लब एवं ललित कला क्लब के अंतर्गत किया गया।
यह भी पढ़ें
