लखनऊ, 2 मार्च 2024 । डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ (Dr Shakuntala Misra National Rehabilitation University Lucknow ) के कुलपति के पद पर प्रोफेसर संजय सिंह की नियुक्ति हुई है। प्रोफेसर सिंह हाल ही में डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय केंद्रीय विश्वविद्यालय लखनऊ के कुलपति के रूप में कार्यकाल पूर्ण किया है और अभी सेवा विस्तार मिला हुआ है । आज प्रदेश की राज्यपाल एवं डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ (Dr Shakuntala Misra National Rehabilitation University Lucknow ) की कुलाध्यक्ष आनंदीबेन पटेल ने प्रोफेसर संजय सिंह की कुलपति की नियुक्ति के रूप में नियुक्त की है। शासन से इस आशय का आदेश भी जारी कर दिया है। प्रोफेसर संजय सिंह का कार्यकाल कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 5 साल का होगा।
उल्लेखनीय है कि प्रोफेसर संजय सिंह डाक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ (केंद्रीय विश्वविद्यालय ) के कुलपति के रूप में सूझबूझ और प्रशासनिक क्षमता के साथ विश्वविद्यालय का संचालन किया और कई प्रकार की शैक्षिक एवं प्रशासनिक उपलब्धियां हासिल की है।
शायद यही बड़ा कारण रहा है कि वह राजधानी के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ (Dr Shakuntala Misra National Rehabilitation University Lucknow ) के कुलपति नियुक्त किए गए हैं प्रोफेसर संजय सिंह कई सामाजिक संगठनों से भी जुड़े हुए हैं और निष्पक्ष एवं निर्भीक छवि, कुशल प्रशासक के रूप में चर्चित हैं। प्रोफेसर सिंह की नियुक्ति पर लखनऊ सहित प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रोफेसर्स , और शिक्षकों ने उन्हें बधाई प्रेषित की है। गौरतलब है कि डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ के कुलपति का कार्यकाल हाल ही में पूरा हुआ है।


