
बिलासपुर. Principal murder in bilaspur : न्यायधानी बिलासपुर से एक बेहद दुखद घटना ने पूरे शिक्षा जगत को हिला कर रख दिया है। एक सिरफिरे युवक ने बीती रात हायर सेकेंड्री स्कूल पचपेड़ी के प्राचार्य प्रदीप श्रीवास्तव उर्फ दीपक की हत्या करने कर दी। पुलिस ने घटना के तत्काल ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
यह दुखद घटना बीती रात बिलासपुर स्थित लिंक रोड देवेंद्र नगर गली की है, जहां प्राचार्य प्रदीप श्रीवास्तव रहते हैं। वे पचपेड़ी स्थित सरकारी स्कूल में प्राचार्य थे। जानकारी के अनुसार वे रात 11 बजे अपने घर से बाहर बुरी तरह से घायल मिले तो तत्काल पत्नी ने अन्य पड़ोसियों को बुलाकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चंद मिनटों में ही एक शिक्षक की निर्मम हत्या (Bilaspur Crime News: The principal was killed ) की खबर फैल गई। पुलिस ने कालोनी में आवारागर्दी कर रहे सिरगिट्टी थानाक्षेत्र निवासी हरदी कला निवासी युवक उपेंद्र कौशिक से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात स्वीकार की। उसने बताया कि वह पहले से घात लगाए बैठा था और जैसे ही श्रीवास्तव घर से बाहर निकले उसने तत्काल हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। घटना की वजह यह बताई जा रही है कि इस आरोपी युवक को श्रीवास्तव ने एक छात्रा से अनावश्यक रूप से मिलने से मना किया था। यह युवक छात्रा से मिलने आता था। यहीं से युवक प्राचार्य श्रीवास्तव की जान का दुश्मन बन बैठा और उनकी हत्या कर दी।
शिक्षाजगत शोक में डूबा, दी विनम्र श्रद्धांजलि
Principal murder in bilaspur : प्राचार्य श्रीवास्तव की हत्या (Bilaspur Crime News: The principal was killed ) की खबर फैलते ही पूरे शिक्षाजगत में शोक फैल गया। शिक्षाजगत यह भरोसा नहीं कर रहा है कि एक प्राचार्य की इस तरह से चंद मिनटों में कोई सिरफिरा युवक जान ले लेगा। छत्तीसगढ़ प्रधानपाठक कल्याण संघ के प्रांताध्यक्ष सीके महिलांगे,वरिष्ठ व्याख्याता सुनील पांडेय, राजेश कुमार विश्वकर्मा, डीसी देवांगन,सुशील कैवर्त,ओम प्रकाश वर्मा, रामदत्त गौरहा,विजय कुमार जगत,ऋषि कुमार पटेल सहित पूरे शिक्षाजगत ने प्राचार्य श्रीवास्तव को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।
