
नई दिल्ली , 13 मार्च , प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ( Narendra Modi Prime Minister of India) ने आज सभी को होली की शुभकामनाएं दीं ( Prime Minister wishes everyone a very happy Holi ) । श्री मोदी ने कामना की कि यह त्यौहार सभी के जीवन में नया उत्साह और ऊर्जा भरे और देशवासियों में एकता के रंग को और गहरा करे।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मोदी ( Narendra Modi Prime Minister of India) का पोस्ट जारी किया:
“आप सभी को होली की ढेरों शुभकामनाएं। हर्ष और उल्लास से भरा यह पावन-पर्व हर किसी के जीवन में नई उमंग और ऊर्जा का संचार करने के साथ ही देशवासियों की एकता के रंग को और प्रगाढ करे, यही कामना है।”
