नई दिल्ली . प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) दुर्गा सप्तशती (देवी माहात्म्यम्) के अत्यंत पवित्र श्लोक साझा कर रहे हैं।दुर्गा सप्तशती सनातन धर्म का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और जाग्रत ग्रंथ है, जिसमें 13 अध्याय और 700 श्लोक हैं। नवरात्रि के दौरान इन श्लोकों को साझा कर प्रधानमंत्री देशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना कर रहे हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उन्होंने आज 15 अक्तूबर को नवरात्र पर्व पर देवी माँ से जुडा एक संस्कृत श्लोक साझा किया है. यह श्लोक हिंदू धर्म के प्रसिद्ध ग्रंथ ‘देवी माहात्म्यम्’ (दुर्गा सप्तशती) से लिया गया है।
श्लोक और उसका अर्थ
या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
- अर्थ: जो देवी समस्त प्राणियों में शक्ति या ऊर्जा के रूप में स्थित हैं, उन्हें बार-बार नमस्कार है।
संदर्भ और महत्व
यह श्लोक शारदीय और चैत्र नवरात्रि के दौरान माता दुर्गा की आराधना में विशेष रूप से बोला और गाया जाता है।
