नई दिल्ली . प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर शहीद-ए-आजम भगत सिंह को नमन किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भगत सिंह के अदम्य साहस और शौर्य ने आजादी के आंदोलन को एक नई धार दी थी। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के सम्मान के लिए सर्वस्व न्योछावर करने का उनका जज्बा देश के युवाओं के लिए हमेशा एक बड़ी प्रेरणा बना रहेगा।.
