

- सांसद डॉ, दिनेश शर्मा ने बोलते हुए कहा कि दीनदयाल जी का पूरा जीवन सृजनात्मक कार्यों में बिता । समाज में रचना ,निर्माण और स्वदेशी कुटीर उद्योग को बढ़ावा देनेके भाव को जगाने का अद्भुत कार्य किया।
लखनऊ , 25 सितम्बर , एकात्म मानववाद के प्रणेता पंण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती “दीनदयाल सेवा प्रतिष्ठान” के तत्वाधान में लखनऊ के सहकारिता भवन में समारोह पूर्वक मनाई गई| जिसमें पूर्व राज्यपाल व पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र , सांसद डॉ० दिनेश शर्मा जी पूर्व उपमुख्यमंत्री, जे.पी.एस. राठौर सहकारिता मंत्री, एम.एल.सी. संतोष सिंह, मुकेश शर्मा, आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे आयोजित संगोष्ठी का विषय “वर्तमान परिपेक्ष में दीनदयाल जी का चिंतन” विषय पर अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त किये| ।
कलराज मिश्र ने बोलते हुए कहा कि भारत के उन्नायक थे। उन्होंने समुन्नत भारत के लिए एकात्म मानववाद का सर्व ग्राही विचार दर्शन प्रस्तुत किया जो आज भी प्रासंगिक है। समरसता का भाव जगाने की नीति उनकी थी ।
सांसद डॉ, दिनेश शर्मा ने बोलते हुए कहा कि दीनदयाल जी का पूरा जीवन सृजनात्मक कार्यों में बिता । समाज में रचना ,निर्माण और स्वदेशी कुटीर उद्योग को बढ़ावा देनेके भाव को जगाने का अद्भुत कार्य किया। सहकारिता मंत्री जे , पी, एस राठौर ने कहा कि जातिविहीन समरसता की भावना को आगे बढ़ाने का कार्य किया। विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता कलराज मिश्रा ने की| प्रतिष्ठान की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया |

इस अवसर पर विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए मनमोहन तिवारी जी, महावीर प्रसाद जी, डॉ, नेहा जैन जी , रमेश तूफानी जी , ए० के० सिंह , राजेंद्र नाथ त्रिपाठी जी, धीरेंद्र मणि त्रिपाठी, , डॉ० भास्कर शर्मा, ओ० पी० शास्त्री , रणजीत सिंह जी, डॉ० अंबिका सिंह जी,पंडित स्वामी दयाल मिश्रा जी को कुल 12 विशिष्ट विभूतियों को प्रतिष्ठान की ओर से सम्मानित किया गया.
इस अवसर पर प्रतिष्ठान की ओर से – श्रीमती सर्वश्री आशा सिंह , पी० के० मिश्रा , गोपाल शुक्ला , अनिल शुक्ला , वर्षा सिंह , एम. ए. खान, पद्माकांत शर्मा , विनीत तिवारी , हिमांशु दुबे , राजेंद्र पांडेय , शैलेंश टंडन , आर. के. छारी , सुरेंद्र शर्मा , जी०डी० शुक्ला , नागेंद्र सिंह सभासद, प्रताप यादव , दिलीप श्रीवास्तव ,विवेक शुक्ला , डॉ नीरज शुक्ला , माधव राज यादव , विनय यादव , निशि रंजन तिवारी , सरल शुक्ला , अविनाव अस्थाना ,मुकेश शर्मा , पवन अत्रे , संजय सिंह , सुधांशु श्रीवास्तव , रीता चौरसिया , करुणेश पांडे , गौरव माहेश्वरी , अरविंद नायक , दिनेश मिश्रा प्रयागराज ने अतिथियों का अभिनंदन किया | कार्यक्रम का संचालन प्रतिष्ठान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय चौधरी जीने किया|
