जौनपुर. जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय जौनपुर पर शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन करने के बाद शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से मा.मुख्य मंत्री जी को सौंपा ज्ञापन दिया . धरना प्रदर्शन प्रदेश अध्यक्ष डॉ.जितेंद्र सिंह पटेल,अटेवा प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र राय ,प्रदेश मंत्री अंजनी श्रीवास्तव और जिला मंत्री वाराणसी अंजनी सिंह की उपस्थिति में जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में और जिला मंत्री अभिषेक सिंह के संचालन में शानदार धरना-प्रदर्शन संपन्न हुआ.

संयुक्त रूप से विज्ञप्ति देते हुए बताया कि विभिन्न मांगों के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के कार्य संस्कृति में परिवर्तन लाने, अवशेष देयकों का समय बद्ध भुगतान करने एवं प्रशासनिक पत्रावलियों को भी लेखा संवर्ग को भेज कर अनावश्यक शिक्षक कर्मचारी को प्रताड़ित किए जाने की व्यवस्था को बन्द करने होंगे।
अन्त में जिला अध्यक्ष अशोक कुमार मौर्य ने सभी शिक्षकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री अभिषेक सिंह ने किया।
यह भी पढ़ें
