लखनऊ , 01 मई , अटेवा पेंशन बचाओ मंच की लखनऊ मण्डल के समस्त पदाधिकारियों की बैठक शहीद डॉ रामाशीष सिंह स्मृति भवन लखनऊ में आज एक मई को सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सेवनिवृत्त न्यायधीश माननीय बी डी नकवी जी ने और संचालन लखनऊ मण्डल अध्यक्ष डॉ आशीष वर्मा ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा हो, TET की अनिवार्यता का मुद्दा हो, ऑनलाइन अटेंडेंस का मुद्दा हो, समायोजन का मुद्दा हो या फिर कोई अन्य सभी मुद्दों पर अटेवा/NMOPS ही एकमात्र संगठन है जो मजबूती के साथ लड़ रहा है। पुरानी पेंशन, बढ़ते निजीकरण के खिलाफ और नौजवानों के रोजगार के लिए आते पूरी शिद्दत से लड़ेगा। अटेवा के प्रदेश महामंत्री डॉ नीरजपति त्रिपाठी ने कहा आने वाले स्नातक एम. एल. सी चुनाव में अटेवा पूरी मजबूती के साथ लड़ेगा, क्योंकि जब हमारी आवाज को सडक पर नहीं सुना जाएगा तो हम सदन की ओर रुख करेंगे और अपनी मांग को सदन में रखने का काम करेंगे। उन्होंने सभी को आगामी एम एल सी चुनाव के लिए तैयार रहने के लिए कहा।

कर्मचारी नेता अशोक कुमार ने कहा कि अटेवा ही एक अकेला संगठन है जो शिक्षक कर्मचारियों के शोषण के खिलाफ हमेशा से लड़ता आया है प्रत्येक परिस्थिति में हम अटेवा के साथ हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र राय ने कहा कि सरकार UPS लाकर देश के शिक्षकों व कर्मचारियों के साथ अन्याय कर रही है इसलिए सरकार NPS व UPS को समाप्त कर पुरानी पेंशन बहाल करे। प्रदेश मंत्री विजय प्रताप बूढनपुरी ने कहा कि आज सरकार लगातार निजीकरण को बल देती जा रही है जिसके कारण सरकारी नौकरियों पर खतरा मंडरा रहा है इसलिए निजीकरण की समाप्ति बहुत जरूरी है।
प्रदेश सलाहकार ओम प्रकाश कनौजिया ने कहा कि प्रदेश में होने वाले स्नातक/शिक्षक निर्वाचन में सभी शिक्षक व कर्मचारी जरूर वोटर बने जिससे पुरानी पेंशन बहाली की मुद्दे पर अपनी जनप्रतिनिधियों को अपनी बात पहुंचा सकें। प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी कुलदीप सैनी कुली ने कहा कि सरकार कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाल करे। रिटायर्ड अधिकारी श्री एस. एन. यादव ने कहा कि सरकार शिक्षको व कर्मचारियों की पेंशन बहाल न कर उनके साथ अन्याय कर रही है, अटेवा ही एकमात्र संगठन है जो पुरानी पेंशन बहाली की मुद्दे पर विगत कई वर्षों से संघर्ष कर रहा है जिसके कारण आज पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा प्रदेश का ही नहीं वरन देश का मुद्दा बन गया है।

प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी सुफियान अहमद ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा कर रहा अर्धसैनिक बल का जवान मा० प्रधानमंत्री जी की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहा है कि किस दिन प्रधानमंत्री जी पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा करेंगे। इसलिए सरकार पुरानी पेंशन बहाली पर सकारात्मक निर्णय ले।
बैठक में प्रमुख रूप से रजत प्रकाश, धर्मेंद्र गोयन, सुमन कुरील, संदीप वर्मा, डॉ रमेश चन्द्र त्रिपाठी, इरफ़ान अहमद, सुनील वर्मा, विश्वनाथ मौर्य, अवनीश सिंह, डॉ जैनुल खान, सी. पी. राव, अर्पित मिश्र, निधान सिंह, प्रदीप यादव, नरेंद्र कुमार, विजय विश्वास, विजय काकोरी, विवेक गुप्ता, अंजनी मौर्य, पार्वती विश्वकर्मा, संगीता, आर्यन वेद, विनय प्रताप सिंह, राम चंदर, नर सिंह, कमलेश वर्मा, धीरेन्द्र कुमार, समेत अन्य पदाधिकारीगण सम्मिलित रहे।
