लखनऊ. NMOPS के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के नेतृत्व में ATEWA का जनसंपर्क अभियान जारी है . स्कूलों – कालेजों और कार्यालयों में आगामी कार्यक्रमों व चुनाव को लेकर शिक्षकों -कर्मचारियों से मिलने का सिलसिला तेज हो गया है . इसी क्रम में विजय विश्वास जिला महामंत्री अटेवा , नरेंद्र कुमार जिला कोषाध्यक्ष अटेवा के सहयोग से सदस्यता सहयोग एवं जन जागरण गोष्ठी के तहत नारी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज लखनऊ एवं नारी शिक्षा निकेतन डिग्री कॉलेज के शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों से तथा समाज को नई दिशा देने वाले सामाजिक पथ प्रदर्शकों से मुलाकात की गई .

अटेवा उत्तर प्रदेश द्वारा निर्धारित 25 सितंबर विशाल रैली कार्यक्रम में भाग लेने एवं स्नातक एमएलसी चुनाव में अपना सहयोग देने के लिए अपील की गई। सभी लोगों ने अपील का स्वागत करते हुए कार्यक्रमों एवं चुनाव में सहयोग देने के लिए संकल्प लिया। यह जानकारी सुनील कुमार वर्मा जिला अध्यक्ष अटेवा लखनऊ ने दी है .

