

- प्राचार्य प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय ने कैडेट्स के प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें समाज के प्रति संवेदनशील होने के लिए प्रेरित किया .
- कार्यक्रम संयोजक एनसीसी अधिकारी मेजर (डॉ.) मनमीत कौर सोढ़ी ने बताया कि दो दशकों से अधिक समय से महाविद्यालय ( के एनसीसी कैडेट्स पोस्टर, स्लोगन तथा व्यक्तिगत संवाद के माध्यम से जन सामान्य को इको फ्रेंडली दिवाली मनाने और वोकल फॉर लोकल की अपील कर रही हैं
लखनऊ, 16 अक्तूबर , किसी उदास चेहरे पर मुस्कान आ जाए तो दिवाली है- इस भावना के साथ नवयुग कन्या महाविद्यालय, राजेंद्र नगर, लखनऊ ( Navyug Kanya Degree College in Rajendra Nagar,) की 19 उत्तर प्रदेश गर्ल्स बटालियन एनसीसी विंग द्वारा आज दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को इको फ्रेंडली दीपावली मनाने के साथ-साथ स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग एवं वोकल फॉर लोकल के लिए अपील की गई .
यह भी पढ़ें : 100 years of RSS : आरएसएस की गौरवशाली 100 वर्षों की विचार यात्रा पर ABVP ने भव्य प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

प्राचार्य प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय ने कैडेट्स के प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें समाज के प्रति संवेदनशील होने के लिए प्रेरित किया I
कार्यक्रम संयोजक एनसीसी अधिकारी मेजर (डॉ.) मनमीत कौर सोढ़ी ने बताया कि विगत दो दशकों से अधिक समय से महाविद्यालय ( Navyug Kanya Degree College in Rajendra Nagar,) के एनसीसी कैडेट्स पोस्टर, स्लोगन तथा व्यक्तिगत संवाद के माध्यम से जन सामान्य को इको फ्रेंडली दिवाली मनाने और वोकल फॉर लोकल की अपील कर रही हैं I पर्यावरण को बचाने का दायित्व हम सभी का है और हमारा एक सार्थक कदम एक नई सोच को पहल दे सकता है .

इन कैडेट्स ने की अपील
कैडेट निकिता सिंह, प्रिया रावत, जूही मिश्रा, सुहानी, लक्ष्मी,श्वेता, अनुष्का, उरूज, इला,आराधना, वैष्णवी,अंशिका, आशी, स्वाती, रिया, विनीता, सुरुचि, मुस्कान, वंदना, अनन्या, निधि ,अलीशा, सिमरन, अंशिका , माही, प्रगति, दिव्या, इशी, सिद्धि, शुभी, नैंसी समेत बड़ी संख्या में कैडेट्स ने मिट्टी के दीयों को खूबसूरती से सजाया, जिसे उन्होंने छोटे दुकानदारों से खरीदाताकि वह और उनका परिवार भी दीपावली की खुशियां मना सकें I इसके अतिरिक्त बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट के अंतर्गत घर में पड़े अनुपयोगी सामान से खूबसूरत वंदनवार, झालर इत्यादि तैयार किए .
