लखनऊ , 04 मई , न्यू विज़न एकाडेमी, सेल्हूमऊ, गोसाईगंज, लखनऊ ( New Vision Academy Gosainganj,Lucknow – ) में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रेनू चौधरी जी द्वारा आज 04 मई 2026 को अभिभावक उन्मुखीकारण कार्यक्रम एवं मेधावी छात्र/ छात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया.

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अधिवक्ता हाईकोर्ट एवं प्रदेश महामंत्री अधिवक्ता परिषद, अवध – श्रीमती मीनाक्षी परिहार सिंह ने कक्षा में रैंक लाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण किये तथा बच्चों को स्वयं की सुरक्षा करने हेतु प्रेरित किया और हेल्पलाइन न. 1098 के बारे में बताया l

इसके साथ ही मुख्य अतिथि डॉ आर. आर. जैसवार, लोकपाल उत्तर प्रदेश एवं कांग्रेस की कार्यकर्त्ता रश्मि चौधरी ने हाईस्कूल में 80% से ऊपर अंक लाने विद्यार्थियों को साईकिल प्रदान कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया l कार्यक्रम में स्कूल ( New Vision Academy in Gosainganj,Lucknow ) के प्रबंधक डॉ मनोज सिंह तथा सचिव श्रीमती कमला चौधरी के अतिरिक्त सभी अभिभावक और बच्चे उपस्थित रहे l

