महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों पर शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच चर्चा
लखनऊ, 20 मार्च, राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के तत्वावधान में और ‘युवा मंथन’ के बैनर तले मुमताज पीजी कॉलेज ( Mumtaz PG College, Lucknow ) में एक विशेष जागरूकता कार्यशाला “कैंपस कॉलिंग” (Campus Calling) का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना मुमताज पीजी कॉलेज ( Mumtaz PG College, Lucknow ) के तहत आयोजित हुआ जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न की रोकथाम, POSH अधिनियम 2013 और सरकारी नीतियों से अवगत कराना था।
Campus Calling : कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज ( Mumtaz PG College, Lucknow ) के प्रिंसिपल प्रो० नसीम अहमद खान के अध्यक्षीय संबोधन से हुई। उन्होंने अपने भाषण में महिलाओं को सशक्त बनाने और कैंपस में सुरक्षित माहौल देने की अहमियत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी वर्कशॉप छात्रों में आत्मविश्वास और अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता पैदा करने में बड़ी भूमिका निभाती हैं। ( Mumtaz PG College, Lucknow ) आर्ट्स फैकल्टी इंचार्ज प्रो० शाज़िया सिद्दीकी खान ने अपने विचार रखते हुए कहा कि शैक्षणिक संस्थानों का उद्देश्य केवल किताबें पढ़ाना नहीं, बल्कि एक ऐसा सभ्य समाज बनाना है जहाँ हर व्यक्ति, विशेषकर महिलाएं, खुद को सुरक्षित और सशक्त महसूस करें। ‘पॉश’ जैसे कानूनों के बारे में जानकारी होना सिर्फ कानूनी जरूरत नहीं, बल्कि यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम कैंपस में सम्मान और समानता की संस्कृति को बढ़ावा दें।
Mumtaz PG College, Lucknow news today : कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय सेवा योजना बॉयज यूनिट के नोडल अधिकारी डॉ० लियाकत अली और डॉ० आमिर हुसैन सिद्दीकी, तथा गर्ल्स यूनिट की नोडल अधिकारी डॉ० शीबा सिद्दीकी और डॉ० जीनत वारसी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वर्कशॉप के दौरान छात्रों को ‘पॉश’ कानून, सहमति, सम्मान और सुरक्षा जैसे विषयों पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई, जिसे सभी ने बहुत सराहा। वर्कशॉप के एक हिस्से के रूप में छात्रों के बीच स्लोगन राइटिंग कंपटीशन आयोजित किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और महिलाओं के अधिकारों व सुरक्षा पर अपनी रचनात्मकता दिखाई।
कार्यक्रम में डॉ० आमिर हुसैन सिद्दीकी द्वारा “लैंगिक संवदेनशीलता हेतु संकल्प” दिलाया गया। कार्यक्रम के अंत में समाजशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ० लियाकत अली ने सभी मेहमानों और प्रतिभागियों का धन्यवाद किया। इस मौके पर कॉलेज ( Mumtaz PG College, Lucknow ) के प्रॉक्टर प्रो० सलमान खान, सभी शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र, छात्राएं मौजूद रहे।
