

- सत्र का प्रारंभ प्राचार्या प्रो. मंजुला उपाध्याय तथा अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया । अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया।
- बी. एड. की छात्राओं द्वारा साइबर सुरक्षा जागरूकता विषय पर लघु नाटिका तथा बी. ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा दर्शना द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया।
लखनऊ, 24 सितम्बर , नवयुग कन्या महाविद्यालय, लखनऊ ( navyug kanya mahavidyalay lucknow ) की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आज दिनांक 24 सितम्बर .2025 को द्वितीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। प्रथम सत्र में छात्राओं के लिए वन नेशन वन इलेक्शन (One Nation one Election) विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के के रूप में अभिषेक कौशिक तथा विशिष्ट वक्ता के रूप में तिंद्र, क्षेत्रीय संयोजक, वन नेशन वन इलेक्शन उपस्थित थे। सत्र का प्रारंभ प्राचार्या प्रो. मंजुला उपाध्याय तथा अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया । अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया।
One Nation one Election: इस अवसर पर बी. एस. सी. तृतीय वर्ष की छात्रा निष्ठा द्वारा सरस्वती वंदना पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसी क्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाओं द्वारा लक्ष्य गीत गाया गया। तत्पश्चात बी. एड. की छात्राओं द्वारा साइबर सुरक्षा जागरूकता विषय पर लघु नाटिका तथा बी. ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा दर्शना द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया। श्री अभिषेक कौशिक ने अपने व्याख्यान में वन नेशन वन इलेक्शन के महत्व के विषय में बताते हुए कहा की देश में एक साथ केंद्र तथा राज्यों के चुनाव होने से देश को चुनाव में होने वाले अनावश्यक व्यय से बचाया जा सकता है। एक राष्ट्र एक चुनाव देश के हित में है।

अतिंद्र जी ने अपने व्याख्यान में बताया की एक राष्ट्र एक चुनाव होने से न केवल सरकारी धन की बचत होगी बल्कि वोट प्रतिशत भी बढ़ेगा क्योंकि कोई भी व्यक्ति केवल एक बार अवकाश लेकर सभी स्तर के चुनाव में अपना मतदान कर पाएगा। इसी प्रकार सरकारी अधिकारियों तथा कर्मचारियों को भी केवल एक बार चुनाव में ड्यूटी करनी पड़ेगी जिससे स्कूल, कॉलेज तथा अन्य सरकारी संस्थानो में कार्य कम प्रभावित होंगे। उन्होंने छात्राओं से वन नेशन वन इलेक्शन के प्रति अपने परिवारवालों तथा परिचितों को जागरूक करने के लिए भी कहा। सत्र का समापन प्राचार्या प्रो .मंजुला उपाध्याय द्वारा औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेविकाएँ तथा महाविद्यालय की सम्मानित प्रवक्ताएं उपस्थित रहीं।

भोजनावकाश के पश्चात द्वितीय सत्र का आरंभ हुआ। इस सत्र में छात्राओं हेतु निःशुल्क डेंटल कैंप तथा “ओरल हेल्थ” विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट वक्ता के रूप में डाक्टर प्रोमिला वर्मा, प्रोफेसर एंड हेड तथा डॉक्टर रिदम, प्रोफेसर, डिपार्टमेंट ऑफ़ कंजर्वेटिव डेंटिस्ट्री एंड एंडोडोटिक्स, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ उपस्थित रहीं। अतिथियों का स्वागत पौध भेंट करके किया गया। डॉक्टर प्रोमिला ने अपने व्याख्यान में ओरल हाइजीन के महत्व तथा दांत की विभिन्न बीमारियों, उनके कारण एवं निवारण के विषय में विस्तार से चर्चा की।

डॉक्टर रिदम ने अपने व्याख्यान में दांतों को ब्रश करने के महत्व के विषय में बताते हुए कहा कि हमें प्रतिदिन दो बार दांतों को ब्रश करना चाहिए। उन्हें कहा कि हमें दंत मंजन एवं टूथ पेस्ट भी वही प्रयोग करना चाहिए जो हमारे दांतों को नुकसान नहीं पहुंचाए। उन्होंने डेंटल फ्लॉसिंग़, टंग क्लीनिंग तथा रिंजिंग के विषय में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को क्लीनिंग ऑफ टीथ के विषय में भी बताया। कार्यक्रम का समापन प्रो. संगीता शुक्ला, विभागाध्यक्ष, प्राचीन भारतीय इतिहास द्वारा औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
इस सत्र में आयोजित निःशुल्क डेंटल कैंप में के. जी. एम. यू. लखनऊ के डॉक्टरों द्वारा महाविद्यालय की छात्राओं तथा प्रवक्ताओं का निःशुल्क ओरल हेल्थ चेकअप किया गया तथा ब्रश पेस्ट, माउथवॉश इत्यादि का वितरण किया गया। द्वितीय सत्र का समापन वंदे मातरम् के गायन के साथ हुआ। शिविर में राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाईयों की कार्यक्रम अधिकारी डॉ श्वेता उपाध्याय धर, डॉ मनीषा बड़ौनियाँ, डॉ चंदन मौर्या एवं सुश्री दीक्षा उपस्थित रहीं।
trending video
