लखनऊ | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath Ji Maharaj ) ने शारदीय नवरात्रि, महानवमी और विजयादशमी (दशहरा) के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश की जनता के नाम एक विशेष पाती (चिट्ठी/पत्र) लिखी है। इस पत्र में उन्होंने प्रदेशवासियों को पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देने के साथ-साथ राज्य की कानून-व्यवस्था और विकास को लेकर एक बड़ा संदेश दिया है।
सीएम योगी द्वारा अपनी पाती (पत्र) में लिखा है –
सत्य और धर्म की विजय: मुख्यमंत्री (CM Yogi Adityanath Ji Maharaj ) ने लिखा कि अन्यायी और अधर्मी चाहे कितने भी शक्तिशाली क्यों न हों, अंततः जीत हमेशा सत्य और धर्म की ही होती है। श्री राम के आदर्शों का उल्लेख करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि नागरिकों और विशेषकर मातृशक्ति (महिलाओं) की सुरक्षा व सम्मान सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
पत्र में उन्होंने कड़ा संदेश देते हुए लिखा कि माफियाओं की जब्त की गई जमीन पर गरीबों के लिए आवास बनाए जा रहे हैं।
