पटना , 6 अगस्त , नव नालन्दा महाविहार ( Nava Nalanda Mahavihara Nalanda ) की उपलब्धियों में एक और नाम जुड़ गया। महाविहार ( Nava Nalanda Mahavihara Nalanda ) के संस्कृत विभाग के प्रो. विजय कुमार कर्ण को असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने अपना नोमिनी नामित किया है। राज्यपाल ने प्रो. कर्ण को असम राज्य स्थित गुरुचरण विश्वविद्यालय, सिलचर के लिए यह दायित्व दिया है। वे अगले तीन वर्षों तक इस महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन करेंगे।
विभिन्न केंद्रीय व राज्य विश्वविद्यालयों में निभा रहे हैं भूमिका
प्रो. विजय कुमार कर्ण शिक्षा और अकादमिक क्षेत्र के एक जाने-माने नाम हैं. वे वर्तमान में भी भारत सरकार के विभिन्न केंद्रीय एवं राज्य विश्वविद्यालयों की कार्य परिषद (Executive Council) के सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. असम के राज्यपाल द्वारा इस महत्वपूर्ण पद पर नामित किए जाने के बाद नव नालंदा महाविहार परिवार में खुशी की लहर है. महाविहार के अधिकारियों, आचार्यों एवं प्राध्यापकों ने प्रो. कर्ण को इस नई उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं.
